फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Recovery from farmers in the name of getting insurance money

Jhansi News: ‘बीमा का पैसा दिलाने के नाम पर किसानों से वसूली’

Fri, 23 May 2025 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Recovery from farmers in the name of getting insurance money

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 की खरीफ फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति के रूप में 59420 किसानों को करीब 65 करोड़ की राशि जारी की गई है मगर बीमा का पैसा दिलाने के नाम पर बिचौलिये सक्रिय हैं। इस पर गरौठा विधायक ने प्रमुख सचिव कृषि को पत्र लिखकर तत्काल लाभार्थियों की सूची जारी करने की मांग की है। प्रमुख सचिव कृषि को सौंपे पत्र में विधायक जवाहर राजपूत कहा कि झांसी की तहसीलों में सितंबर 2024 में हुई लगातार बारिश से उर्द, तिल, मूंग, मूंगफली, ज्वार, मक्का, तिल, सोयाबीन व धान अतिवृष्टि अथवा जलभराव से लगभग 50 फीसदी तक बर्बाद हो गई। क्षतिपूर्ति का राशि जारी होने के बाद अब किसानों की ओर से लगातार शिकायतें आ रही हैं कि बिचौलिये बीमा का रुपये दिलाने के नाम पर पैसे ले रहे हैं। ये दर्शाता है कि बिचौलियों की बैंक कर्मचारियों से सांठगांठ है। ऐसे में बीमा कंपनी, बैंकों और कृषि विभाग को लाभान्वित किसानों की तत्काल सूची जारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed