फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Recording of receipt and distribution of paper will have to be given to the examination centers

परीक्षा केंद्रों को पेपर मिलने और बांटने की देनी होगी रिकॉर्डिंग

Thu, 07 Apr 2022 10:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Recording of receipt and distribution of paper will have to be given to the examination centers
झांसी। अब सभी नोडल अथवा परीक्षा केंद्रों को हर पाली के प्रश्नपत्र वितरण और प्राप्ति के समय वीडियो रिकॉर्डिंग करनी होगी। ये रिकॉर्डिंग रोजाना बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को भेजी जाएगी। इसके लिए बीयू द्वारा नोडल और परीक्षा केंद्रों को अलग-अलग ई-मेल आईडी उपलब्ध कराई जाएगी। पेपर लीक होने के बाद बीयू प्रशासन ने ये फैसला लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने सभी नोडल अधिकारी और केंद्राध्यक्षों के साथ ऑनलाइन बैठक की। बैठक में निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र हर पाली में परीक्षा से आधा घंटा पहले उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही बीयू प्रशासन ने हर केंद्र अध्यक्ष का नाम, पदनाम, फोन नंबर, स्ट्रांग रूम के अधिकृत व्यक्तियों के नाम, कक्ष की रिकॉर्डिंग, प्रश्नपत्र लाने के कार्य में लगे लोगों का विवरण आदि उपलब्ध कराने के निर्देश भी दे दिए हैं। केंद्राध्यक्ष, स्ट्रांग रूम में आने-जाने वाले व्यक्तियों, चौकीदार आदि सभी संबंधितों के पहचान पत्र की सूचना भी मांगी गई है। हर पाली में कक्ष निरीक्षकों और अन्य स्टाफ का विवरण भी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। बैठक में परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, सहायक कुलसचिव दिनेश प्रजापति, प्रो. एसपी सिंह, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed