फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Record of GST collection made in Jhansi zone

Jhansi News: झांसी जोन में जीएसटी संग्रह का बना रिकार्ड

Tue, 03 Jun 2025 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Record of GST collection made in Jhansi zone

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। झांसी जोन ने मई में राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह का रिकार्ड बनाया है। इस बार विभाग को 133.95 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो मई 2024 की तुलना में 14.10 फीसदी अधिक है। पिछली बार 117.40 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ था। खास बात यह है कि जीएसटी संग्रह में पहली बार यह आंकड़ा प्राप्त हुआ है।



अधिकारियों को उम्मीद थी कि इस बार संग्रह में बढ़ोतरी होगी और यह पिछले वर्ष से अधिक होगा। जीएसटी झांसी जोन का मई में लक्ष्य 216.51 करोड़ रुपये तय किया गया था। इसे लेकर अधिकारी और उनकी टीम ने लगातार बैठकें कीं। फाइलों को खंगाला गया। टीमों को और सक्रिय किया गया। मई समाप्त हुआ तो टैक्स की गणना की गई तो पता चला कि इस बार रिकार्ड राजस्व 133.95 करोड़ आया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो यह उछाल विभागीय कार्रवाई और व्यापारियों के बीच जाकर कैंप के आयोजन का प्रतिफल है।
विज्ञापन




झांसी जोन को प्रदेश में मिला आठवां स्थान

जीएसटी संग्रह में झांसी जोन को प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त हुआ है। झांसी जोन में सात जनपद झांसी, ललितपुर, जालौन, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा शामिल हैं। यहां 216.51 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 133.95 करोड़ की प्राप्ति हुई, जो कि लक्ष्य का 61.87 प्रतिशत है। प्रदेश स्तर पर जीएसटी संग्रह के आंकड़े को देखा जाए तो 71.79 प्रतिशत वसूली के साथ इटावा प्रथम, 69.30 प्रतिशत वसूली पर अयोध्या दूसरे और 64.37 फीसदी वसूली पर मेरठ तीसरे पायदान पर रहा है। इस मामले में फिसड्डी जिलों में लखनऊ द्वितीय जोन पहले, कानपुर प्रथम दूसरे और आगरा तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन






अफसरों और कर्मचारियों की बेहतर कार्यशैली से ही जीएसटी कलेक्शन बढ़ गया है। इसके पीछे विभागीय कार्रवाई और वसूली अभियान के साथ कैंप में व्यापारियों को जागरूक करना वजह रही। आगे भी जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। - धीरेंद्र प्रताप, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1, झांसी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed