फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Received worldly education in English schools, learned recitation of Quran in Madrasa.

Jhansi News: अंग्रेजी स्कूलों में हासिल की दुनियावी तालीम, मदरसे में सीखी कुरान की तिलावत

Wed, 06 Mar 2024 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Received worldly education in English schools, learned recitation of Quran in Madrasa.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। मंगलवार को बिसातखाना स्थित मदरसा मस्जिद नवाब में जलसा आयोजित किया गया। जलसे में छात्र-छात्राओं के कुरान मुकम्मल करने पर उपहार देकर सम्मानित किया गया। यह सभी छात्र-छात्राएं शहर के नामी स्कूलों में भी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। जलसे में उलमाओं ने दीन की बारीकियों से रूबरू कराया। सीतापुर से आए मौलाना मीजान अहमद ने नात पढ़कर जलसे का शुभारंभ किया।
जलसे में तकरीर करते हुए इंदौर से आए मुफ्ती उमैर ने कहा कि इस्लाम ही वाहिद मजहब है जिसमें मर्द और औरतों को बराबरी का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा की इल्म ही सबसे बड़ी दौलत है। अपने बच्चों को इल्म देने के लिए हर कोशिश करना हमारा फर्ज है। बच्चों में अगर इल्म की दौलत होगी तो वह कामयाब होंगे। जबलपुर से आए मुफ्ती मेहमूदुल हसन ने कहा की बेहतरीन अखलाक ही इस्लाम की पहचान है। हम सभी अपने अखलाक से दूसरों के दिलों को जीत कर मिसाल पेश करें। दीन का रास्ता हमको कामयाबी की ओर ले जाता है। इसलिए दीन और इस्लाम का दामन थामे रहें। राजस्थान से तशरीफ लाए मुफ्ती अब्दुस सलाम ने कहा की इस्लाम इंसानों की मदद करने का हुक्म देता है। जिसके चलते हम मोमिनों को दूसरों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। मुफ्ती साबिर कासमी ने कहा की आज के दौर के मदरसों में दीनी और दुनियावी तालीम का इंतजाम है। अगर हम बच्चों को अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ाने के लिए नहीं भेज पा रहे हैं तो मदरसों में दाखिला कराएं। इस मौके पर मोहम्मद मुजीब, मौलाना सैफुद्दीन, मौलाना एजाज, कारी हसीब, मुफ्ती खालिद, मुफ्ती सिद्दीक, सैयद ताबिश अली मौजूद रहे। पेश इमाम हाफिज मोहम्मद अख्तर ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


- इन बच्चों ने किया कुरान मुकम्मल

मदरसे में पढ़ने वाले मोहम्मद दानिश, मोहम्मद आयान, मोहम्मद अर्श, मोहम्मद याहया, मोहम्मद उमामा के कुरान-ए-पाक मुकम्मल करने पर उपहार देकर सम्मानित किया। जलसे में कुरान मुकम्मल करने वाले बच्चों के माता पिता को भी शाबाशी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed