{"_id":"62cdcb12a46aa573432b901f","slug":"rats-entered-inside-ac-coach-women-troubled-by-explosions-appealed-on-twitter-jhansi-news-jhs224684716","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी कोच के भीतर घुसे चूहे, धमाचौकड़ी से परेशान महिलाओं ने टिवट्र पर लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी कोच के भीतर घुसे चूहे, धमाचौकड़ी से परेशान महिलाओं ने टिवट्र पर लगाई गुहार
विज्ञापन
झांसी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बलिया (012025) जा रही ट्रेन के एसी सेकेंड कोच में मंगलवार सुबह अचानक मोटे-मोटे चूहे घुस आए। चूहों ने कोच में घुसकर धमा चौकड़ी मचानी शुरू कर दी। चूहे देखकर कोच में सवार महिला यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। रेल सेवा को टैग कर इन महिलाओं ने टिवट्र पर मदद की गुहार लगाई। एसी कोच में चूहे मिलने से रेल अफसरों में भी हड़कंप मच गया। ललितपुर में गाड़ी रुकने पर हाउस कीपिंग स्टॉफ भेजकर कोच से चूहे बाहर निकाले गए।
बलिया जा रही सुपरफास्ट ट्रेन के एससी कोच में वेंटीलेशन के रास्ते चूहे अंदर घुस आए। इस कोच में तीन महिलाएं भी वाराणसी जाने के लिए (पीएनआर संख्या 8354184688, 8754091041) सीट नंबर 33 एवं 37 पर सफर कर रही थीं। बर्थ पर एक साथ तीन-चार चूहे देखकर महिलाएं चीख उठीं। कोच में भी हड़कंप मच गया। महिलाओं ने तुरंत रेल सेवा को टैग करके टिवट्र पर मदद की गुहार लगाई। रेल सेवा ने झांसी डीआरएम को निर्देश दिए। एसी कोच के भीतर चूहे होने की सूचना जैसे ही रेल अफसरों तक पहुंची उनके बीच हड़कंप मच गया। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक ट्रेन के ललितपुर स्टेशन पहुंचने पर हाउस कीपिंग की मदद से चूहे बाहर निकाले गए। निर्धारित ठहराव के बाद गाड़ी आगे रवाना हो गई।
लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद चूहों से निजात नहीं
झांसी
रेल महकमा हर साल चूहों की धरपकड़ के लिए लाखों रुपये खर्च करता है लेकिन, इसके बावजूद रेल स्टेशन परिसर चूहों से मुक्त नहीं हो सका। चूहे स्टेशन पर मौजूद पार्सल समेत अन्य रेल वस्तुओं को कुतरकर रेलवे का हर साल लाखों रुपये की चपत लगाते हैं। स्टेशन परिसर के भीतर भी बड़ी संख्या में चूहों के बिल भी बने हुए हैं। अक्सर यह चूहे प्लेटफार्म संख्या चार-पांच के इर्द-गिर्द धमाचौकड़ी मचाते ही दिखाई पड़ते हैं लेकिन, इतने नुकसान के बावजूद रेल महकमा इनके ऊपर कोई प्रभावी कदम नहीं उठा सका है।