फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rations of wheat was down on black market

राशन के गेहूं की कालाबाजारी पर लगी लगाम

Sat, 26 Dec 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rations of wheat was down on black market
झांसी। एपीएल कार्ड धारकों को दिया जाने वाला रियायती गेहूं अब कालाबाजारियों की काली कमाई का जरिया नहीं बनेगा। जनवरी माह से यह कोटा खत्म कर दिया जाएगा। अब केवल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चयनित लोगों को ही अनाज का आवंटन होगा।
विज्ञापन


सरकार द्वारा अब तक एपीएल राशन कार्ड पर सात रुपये प्रति किलो की दर से गेहूं उपलब्ध कराया जाता था। आवंटन के अनुसार माहवार इसका कोटा घटता बढ़ता रहता था। हालांकि, यह बात और है कि ज्यादातर एपीएल कार्डधारक अपने हिस्से का गेहूं लेने राशन की दुकान तक नहीं जाते हैं, जिससे उनका कोटा आसानी से कालाबाजार में पहुंच जाता था।
विज्ञापन


यह ऊंचे दामों में बेचा जाता था। लेकिन, अब यह व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त कर दी गई है। जनवरी माह में केवल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चयनित परिवारों को ही अनाज का आवंटन होगा। अवशेष परिवारों को राशन नहीं उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम -2013 के तहत महानगर की 8.60 लाख की आबादी में से 5.20 लाख तथा ग्रामीण क्षेत्र की 11.91 लाख आबादी में से 9.47 लाख का चयन किया गया है। केवल इस चयनित आबादी को ही राशन की दुकानों से गेहूं व चावल मिलेगा।


अभी मिलता रहेगा केरोसिन
झांसी। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिन परिवारों का चयन नहीं किया गया है, उन्हें रियायती दरों पर केरोसिन फिलहाल मिलता रहेगा। शासन ने आपूर्ति विभाग को मार्च 2016 तक का केरोसिन का कोटा पूर्व में ही आवंटित कर दिया था, जिससे इसके वितरण में अभी अड़चन नहीं है। लेकिन, मार्च के बाद की तस्वीर अभी साफ नहीं है।

‘राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत केवल चयनित परिवारों को ही अनाज मिलेगा। अवशेष परिवारों के लिए यह व्यवस्था जनवरी माह से समाप्त हो जाएगी।’
- अशोक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed