फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Raptisagar Express reached Jhansi after 27 hours

Jhansi News: 27 घंटे बाद झांसी पहुंची राप्तीसागर एक्सप्रेस

Thu, 11 Jul 2024 04:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Raptisagar Express reached Jhansi after 27 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें दो घंटे का सफर चार घंटे में पूरा कर रही हैं। कानपुर, दिल्ली, भोपाल, कटनी, जबलपुर, अहमदाबाद से झांसी आने वाली ट्रेनें 27 घंटे तक की देरी से झांसी पहुंच रही हैं। भारी उमस के बीच ट्रेनों का लंबा इंतजार यात्रियों को परेशान कर रहा है।

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से सीतापुर, बरौनी, गोरखपुर, लखनऊ, यशवंतपुर, मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली और अमृतसर की ओर जाने वाली एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में कंफर्म टिकट पाने वाले यात्री एक सप्ताह पहले तक खुद को भाग्यशाली मान रहे थे कि उनका सफर आरामदायक रहेगा। लेकिन, अब यही यात्री रेलवे को कोस रहे हैं कि जिन ट्रेनों से उन्हें यात्रा करनी है, वह चार से लेकर 27 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। तीन हजार से अधिक यात्रियों ने टिकट रद्द कराकर अपना पूरा पैसा वापस ले लिया है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बारिश और विकास कार्यों के चलते ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ है लेकिन, कुछ समय में व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन


--
कानपुर से झांसी आने वालीं ये ट्रेनें रहीं लेट
राप्तीसागर एक्सप्रेस 27 घंटे।
गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस 11.30 घंटे।
सीतापुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 5.30 घंटे।
जयनगर-उज्जैन एक्सप्रेस 4 घंटे।
गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 4 घंटे।
बरौनी-ग्वालियर मेल 4 घंटे।
--
झांसी से कानपुर जाने वालीं ये ट्रेनें देरी से पहुंचीं
राप्तीसागर एक्सप्रेस 9 घंटे।
लोकमान्य तिलक-सीतापुर एक्सप्रेस 8 घंटे।
कुशीनगर एक्सप्रेस 7 घंटे।
यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 5.30 घंटे।
पुष्पक एक्सप्रेस एक्सप्रेस 5 घंटे।
लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस 4 घंटे।
--
- दिल्ली जाने वाली ये ट्रेनें देरी से आईं
सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस 17 घंटे।
पंजाब मेल एक्सप्रेस 13 घंटे।
अमृतसर एक्सप्रेस 9 घंटे।
छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 8 घंटे।
तेलंगाना एक्सप्रेस 7 घंटे।
लोकमान्य तिलक-हरिद्वार एक्सप्रेस 6 घंटे।
झेलम एक्सप्रेस 5 घंटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed