फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rape virodh people dead

दुष्कर्म का विरोध करने पर मार डाला था युवक को

Sat, 28 Nov 2020 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Rape virodh people dead
बंगरा/झांसी। जनपद के थाना कटेरा क्षेत्र में दुष्कर्म का विरोध करने पर युवक की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया था। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कर तीन को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत फांसी से होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

थाना कटेरा क्षेत्र निवासी एक युवक बुधवार की रात खेत की रखवाली के लिए घर से निकला था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला था। शुक्रवार को इस मामले में नया मोड़ सामने आया। परिजनों ने गांव के पांच लोगाें पर हत्या कर शव लटकाने की शिकायत करते हुए तहरीर थाने में दी। परिजनों का आरोप है कि घर की युवती के साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। जानकारी मिलने पर युवक ने विरोध जताया था। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमनारायण, अरुण उर्फ लाला नीतू, नीलू व दीपू के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि पांचों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए झांसी लाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत फांसी से होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed