फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rape victim turns out to be three months pregnant

तीन माह की गर्भवती निकली दुष्कर्म पीड़िता

Mon, 14 Feb 2022 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rape victim turns out to be three months pregnant
झांसी। शुक्रवार को कर्नाटका संपर्क क्रांति में हैवानियत की शिकार युवती तीन माह की गर्भवती निकली। परिजनों की डांट-डपट से क्षुब्ध होकर वो पुरानी दिल्ली स्थित अपने घर को छोड़कर मुंबई चली गई थी। वहां से लौटते में चलती ट्रेन में पैंट्रीकार मैनेजर ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात भुसावल से दिल्ली की ओर जा रही युवती के साथ कर्नाटका एक्सप्रेस में पैंट्रीकार मैनेजर मुरैना निवासी भूपेंद्र सिंह ने इटारसी के पास दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पैंट्रीकार के स्टोर रूम में युवती के साथ हैवानियत की गई थी। शनिवार की सुबह आरोपी को झांसी में ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया था। रविवार को जीआरपी मामले की पड़ताल में जुटी रही, जिसमें युवती लगभग तीन माह की गर्भवती पाई गई। सामने आया कि गर्भवती होने के बाद युवती को उसके परिवार के लोग लगातार डांट डपट कर रहे थे, जिससे परेशान होकर वो घर से भागकर मुंबई चली गई थी। लेकिन, मुंबई पहुंचने के अगले दिन ही वो वापस पुरानी दिल्ली के लिए रवाना हो गई। बीच में उसके साथ उक्त घटना घट गई।
विज्ञापन

बदहवास है पीड़िता
झांसी। दुष्कर्म की घटना की शिकार युवती बदहवासी में है। वो अपने बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रही है। यहां तक कि वो अपने घर का पता या घर के किसी व्यक्ति का नाम, फोन नंबर तक नहीं बता पाई। अब पुलिस पुरानी दिल्ली में युवती के परिजनों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामने आई सुरक्षा में चूक
झांसी। दुष्कर्म की घटना में ट्रेनों की सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आई है। घटना के तुरंत बाद ट्रेन में मौजूद सह यात्रियों ने रेलवे मदद एप पर इसकी जानकारी इटारसी में दे दी थी। लेकिन, जीआरपी ट्रेन के भोपाल पहुंचने पर पहुंची। चलती ट्रेन में युवती को किसी तरह की पुलिस की मदद नहीं मिल पाई। इसी कमी का फायदा उठाते हुए आरोपी झांसी तक पहुंच गया था। उसने पैंट्रीकार को अंदर से बंद कर रखा था और फ्रीजर में छुप गया था। मशक्कत के बाद पुलिस उसे दबोच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed