{"_id":"62741e186ba02570773795ad","slug":"rape-victim-s-mother-and-aunt-have-filed-8-cases-against-each-other-jhansi-news-jhs2200801129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता की मां और मौसी एक दूसरे पर दर्ज करा चुकीं 8 मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता की मां और मौसी एक दूसरे पर दर्ज करा चुकीं 8 मुकदमे
विज्ञापन
झांसी। बहुचर्चित ललितपुर दुष्कर्म कांड की जांच में हैरतअंगेज तथ्य भी सामने आ रहे हैं। पड़ताल में यह बात उजागर हुई कि पीड़िता की मां एवं उसकी मौसी एक-दूसरे के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज करा चुकी हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश, छेड़खानी, मारपीट एवं जान से मार डालने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पीड़िता ने भी अपनी मां के खिलाफ पाली थाने में ही मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। दिसंबर महीने में पुलिस इस मामले में चार्जशीट लगा चुकी।
पाली थाने के अंदर इंस्पेक्टर तिलकधारी सरोज के नाबालिग संग दुष्कर्म करने का मामला सामने आने के बाद शासन के निर्देश पर इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जा रही है। पूरे मामले की निगरानी डीआईजी जोगेंद्र कुमार खुद कर रहे हैं। जांच में जुटी पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है। पुलिस टीम ने जब रिकार्ड खंगालने शुरू किए तब मालूम चला कि पीड़िता की मां और मौसी एक दूसरे के खिलाफ चार-चार मामले दर्ज करा चुकी हैं। पीड़िता ने पाली थाने में अपने मां के खिलाफ वर्ष 2021 में मारपीट एवं बंधक बनाने के आरोप में भी मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस पांच महीने पहले चार्जशीट भी लगा चुकी। इसके अलावा दुष्कर्म मामले में आरोपी महेंद्र एवं राजभान के खिलाफ भी इसी पाली थाने में पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी। डीआईजी जोगेंद्र कुमार का कहना है पुराने मामले के घटनाक्रम, आरोपित, चार्जशीट आदि के बिंदुओं का अध्ययन किया जा रहा है।
मां को छोड़कर मौसी के साथ रह रही किशोरी
झांसी। दुष्कर्म पीड़िता अपनी मां को छोड़कर पिछले काफी दिनों से मौसी के साथ रह रही है। उसकी मां और मौसी में भी अक्सर विवाद चलता रहता है। पुलिस तक भी यह मामला कई दफा पहुंच चुका है। किशोरी की मां और मौसी का विवाद इतना बढ़ गया है कि दोनों एक दूसरे के खिलाफ आए दिन मुकदमे लिखाते रहते हैं। पुलिस रिकार्ड की अगर बात करें तो दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट लिखा रखी है। किशोरी की मां अपनी बहन पर आरोप लगाती है उसने उसकी बेटी को अपने कब्जे में कर रखा है।