फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ranjit singh judev blood sample

पूर्व मंत्री जूदेव की कोरोना जांच के लिए लिया सैंपल

Sat, 21 Mar 2020 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
ranjit singh judev blood sample
झांसी। लखनऊ में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए नेताओं में झांसी के समथर निवासी पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव भी थे, जो राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समधी हैं। यह जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह एंबुलेंस से उनके घर पहुंचकर सैंपल लिया। पूर्व मंत्री होम आइसोलेशन में हैं। वह किसी से नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

बीते 13 और 14 मार्च को लखनऊ में आयोजित एक पूर्व सांसद की पार्टी में बॉलीवुड की सिंगर कनिका कपूर शामिल हुई थीं। उन्होंने कई लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई। एक फोटो में वह राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के ठीक बगल में खड़ी दिख रही हैं। वसुंधरा से कुछ दूरी पर उनके बेटे सांसद दुष्यंत सिंह भी खड़े हुए हैं। इस पार्टी में देश भर से अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुई थीं, जिसमें झांसी के समथर निवासी पूर्व मंत्री रणजीति सिंह जूदेव भी थे। इसकी जानकारी होने पर शनिवार को जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस से पूर्व मंत्री के घर पहुंची। डॉक्टरों ने कोरोना वायरस की जांच के लिए पूर्व मंत्री का सैंपल लिया। सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया है। वहीं, पूर्व मंत्री ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। घर आने वाले लोगों से वह मुलाकात नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed