{"_id":"5706b7e34f1c1b1e28c814a2","slug":"ranipur-bruasagr-open-in-phc","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीपुर, बरुआसागर में खुलेंगी सीएचसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीपुर, बरुआसागर में खुलेंगी सीएचसी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
hospital, jhansi news
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जनपद को दो और नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सौगात मिल गई है। शासन ने रानीपुर और बरुआसागर में सीएचसी खोलने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है।
एक-एक लाख की आबादी पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रानीपुर, बरुआसागर में सीएचसी खोलने का प्रस्ताव तैयार कर शासन से अनुमति व बजट मांगा था। शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए दोनों सीएचसी के निर्माण के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित कर दिया है।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि अब जल्द ही इसका निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा बामौर, चिरगांव, गरौठा, समथर में भी सीएचसी निर्माणाधीन हैं। इसमें से बामौर की इसी माह, चिरगांव की जून में, गरौठा व समथर की सितंबर में सीएचसी बनकर तैयार हो जाएगी और क्षेत्रवासियों को सुविधाएं मिलने लगेगी। गौरतलब है कि जनपद में अभी छह सीएचसी और 36 पीएचसी हैं।