{"_id":"5dd2e56c8ebc3e54761778f8","slug":"rani-walk-out-be-a-city-jhansi-news-jhs1528511200","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सखियों के संग शहर घूमने निकलीं महारानी लक्ष्मीबाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सखियों के संग शहर घूमने निकलीं महारानी लक्ष्मीबाई’
विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई पार्क में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतिय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को कई रंगारंग कार्यक्रम हुए। लक्ष्मी व्यायाम मंदिर से आकर्षक शोभायात्रा शहर में निकाली गई। इसमें भारत माता, वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई, सुंदर, मुंदर (रानी की सहेली), चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, नाना साहेब, तात्या टोपे आदि महापुरुषों के स्वरूपों का जगह - जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। वहीं, शाम होते ही रानी लक्ष्मीबाई पार्क में लोग कैंडिल और दीप प्रज्ज्वलित करने उमड़ पडे़।
इधर, महारानी लक्ष्मीबाई जन्म दिवस समारोह महासमिति की ओर से गोपीनाथ जी के मंदिर में सविता पचौरी, अर्चना गुप्ता, सरोज साहू, अपर्णा श्रीवास्तव, ज्ञान देवी कुशवाहा, ममता लश्करी, आरती साहू, रानी, साजिया खान, छाया, संजना पटवारी आदि का सम्मान हुआ। आरके मेमोरियल शिक्षा प्रसार समिति व इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने कुष्ट आश्रम में लोगों को भोजन प्रदान किया।
विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन, विवेक फ्रे ंडस वॉलीबाल एकाडमी और बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। बुंदेलखंड महाविद्यालय में भाषण, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता हुई। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने समाज में एकता और सद्भावना की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की।