फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rani jayanti important day 19 november

इस बार भी झांसी भव्यता से मनाएगी अपनी ‘रानी’ की जयंती

Wed, 28 Oct 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rani jayanti important day 19 november
रानी लक्ष्मीबाई - फोटो : ???? ??????????
झांसी। चमक उठी सन सत्तावन में वो तलवार पुरानी थी, बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी... जी हां, पूरी दुनिया में नारी अस्मिता की प्रतीक वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की 19 नवंबर को जयंती है। पूर्व के वर्षों की भांति इस बार भी रानी की जयंती अमर उजाला सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर भव्यता के साथ मनाने जा रहा है। इसकी तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गईं हैं। रानी की जयंती पर घरों व महानगर के सभी चौराहों पर भी दीप जलाए जाएंगे और बिखेरी जाएगी रंगबिरंगी रोशनी। इसके अलावा अन्य आयोजन भी होंगे। तो फिर देर किस बात की है, हो जाइये तैयार, रानी के सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का हिस्सा बनने के लिए।
विज्ञापन

देश की स्वतंत्रता के संग्राम का बिगुल सन 1857 में झांसी की धरती से फूंका गया था। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ने इस संग्राम में हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। अंत समय में उनकी जुबां पर यही शब्द थे कि ‘मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी’, यही वजह है कि झांसी के लोगों ने रानी की जयंती को महापर्व का दर्जा दे रखा है। अमर उजाला रानी की जयंती हर साल भव्यता से मनाता है। इस बार भी सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर यह परंपरा आगे बढ़ाई जाएगी। रानी की जयंती पर 19 नवंबर को घर-घर दीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा महानगर के प्रमुख चौराहों व सड़कों को भी सजाया जाएगा। जबकि, इससे पहले किले और रानी महल पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, रानी की जीवनगाथा पर आधारित रंगोली, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। एक सप्ताह तक चलने वाले इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में हर किसी को मौका मिलेगा अपनी रानी को अनूठे भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने का। आयोजन की तैयारियां तेजी से जारी हैं। अमर उजाला से जुड़े सामाजिक संगठनों द्वारा कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाने लगी है। हर कोई उत्साहित है। ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आतुर हैं।
विज्ञापन

झांसी। अमर उजाला के समारोह की रूपरेखा से उत्साहित गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने 19 नवंबर को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर झांसी आने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रण दिया है। विधायक ने इस दिन पर भव्य कार्यक्रम के आयोजन के साथ ही रानी के एतिहासिक किले की तस्वीर बदलने के लिए मांग की है। मुख्यमंत्री की तरफ से भी इस मामले में सकारात्मक संकेत दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को विधायक जवाहर राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। विधायक ने कहा कि झांसी का किला वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की वीरता और स्वतंत्रता संग्राम की वीरगाथा की कहानी को बयां करता है। मगर उपेक्षा के चलते यह किला जर्जर हो रहा है। किले में वीरांगना झांसी की रानी का कोई उत्सव या सांस्कृतिक समारोह प्रशासन द्वारा आयोजित नहीं कराया जा रहा है। इस कारण किला मशहूर होने के बाद भी पर्यटन की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री से विधायक ने मांग की कि झांसी की महारानी के बलिदान और किले की महत्ता और गौरव गाथा को देखते हुए इसे पर्यटन की दृष्टि से उभारना जरूरी है। झांसी के किले में रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन 19 नवंबर को दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य जन्मोत्सव का आयोजन कराया जाना आवश्यक है, ताकि बुंदेलखंड के लोग महारानी महारानी लक्ष्मीबाई के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेते रहें। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन को देकर रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन 19 नवंबर को दीप प्रज्वलन कर झांसी के किले में भव्य महारानी जन्मोत्सव का आयोजन कराया जाए। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री का झांसी समेत बुंदेलखंड से बेहद लगाव है। उन्होंने बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने के लिए तमाम बड़ी योजनाएं शुरू की हैं। रानी की जयंती में शामिल होने के लिए भी उन्होंने सकारात्मक संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed