फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rani had come to Jhansi with her father a month before the marriage.

Jhansi News: शादी से एक महीने पहले पिता के साथ झांसी आ गईं थीं रानी

Wed, 08 May 2024 02:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Rani had come to Jhansi with her father a month before the marriage.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई अपनी शादी के एक महीने पहले पिता के साथ झांसी आ गईं थीं। यहां राजा गंगाधर राव ने उनके ठहरने का शाही प्रबंध किया था। रानी के विवाह के बाद उनके पिता मोरोपंत तांबे झांसी के ही होकर रह गए थे। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने भी अपना बलिदान दिया था।
रानी के पिता मोरोपंत तांबे मराठा शासक पेशवा बाजीराव द्वितीय के दरबारी थी। रानी जब चार वर्ष की थीं, तब उनकी मां का निधन हो गया था। इसके बाद मोरापंत ने ही रानी का पालन-पोषण किया था। रानी बचपन से ही बहादुर थीं और उन्हें बाल्यकाल से ही घुड़सवारी व तलवार चलाने का शौक था। उनके पिता पेशवा के यहां सामान्य से दरबारी थे, लेकिन रानी की बहादुरी के किस्से सुनकर झांसी के राजा गंगाधर राव की ओर से विवाह का प्रस्ताव उनके पिता के पास भेजा गया था। इस प्रस्ताव पर उन्होंने खुशी-खुशी हामी भर दी थी। शादी की तारीख 19 मई 1842 तय हुई थी। इसके एक महीने पहले रानी अपने पिता के साथ बिठूर से झांसी आ गईं थीं। यहां गणेश मंदिर के पास दुर्गाबाई के बाड़े में उनके रुकने का बंदोबस्त राजा की ओर से किया गया था। राजा की ओर से बड़ी संख्या में नौकर-चाकर रानी की सेवा में लगा दिए गए थे। दुर्गाबाई का बाड़ा एक तरह से रानी का मायका बन गया था। घर में होने वाली विवाह की कई रस्में भी इसी बाड़े में पूरी हुईं थीं। रानी के अन्य परिजन भी यहीं ठहरे थे। रानी की शादी के बाद उनके पिता यहीं के होकर रह गए थे। राजा गंगाधर राव ने उन्हें रहने के लिए एक हवेली दे दी थी।
विज्ञापन

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में रानी के पिता ने भी हिस्सा लिया था। युद्ध में उनका एक पैर कट गया था। घायलावस्था में दतिया पहुंचे थे। दतिया में अंग्रेजी सेना ने गिरफ्तार कर उन्हें फांसी पर लटका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed