फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rani birthday KKPURI colony

रानी लक्ष्मीबाई के सम्मान में रोशन होगी केकेपुरी

Thu, 12 Nov 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rani birthday KKPURI colony
झांसी। झांसी की माटी का गौरव बढ़ाने वाली रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाने के लिए पूरे शहर में जोश दिखने लगा है। महानगर की कॉलोनियों के लोग अमर उजाला के साथ जुड़कर रानी लक्ष्मीबाई का जन्मोत्सव जोर-शोर से मनाने के लिए आगे आ रहे हैं। 19 नवंबर को रानी का जयंती पर महानगर की केकेपुरी में भी दीप रोशन होंगे। इसे लेकर कॉलोनी के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महारानी की जयंती के लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई का जन्मोत्सव 19 नवंबर को मनाया जाना है। अमर उजाला के साथ जुड़कर केकेपुरी के लोग रानी की याद में दीप जलाएंगे। साथ ही घर-घर रंगोलियां बनाई जाएंगी। इसके साथ ही पार्क से रैली निकाली जाएगी। जिसमें कॉलोनी के बच्चे कई परिधानों में रानी लक्ष्मीबाई और देश के महापुरुषों के योगदान का संदेश देंगे। केकेपुरी में कार्यक्रम को लेकर तेजी से तैयारियां चल रही हैं। लोगों ने एक-दूसरे से संपर्क करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाना गौरव का क्षण है। इसके लिए पूरे जोश के साथ काम करेंगे।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाना सौभाग्य की बात है। इस मौके पर घर में दीप जलाएंगे। साथ ही रानी की गौरवगाथा से सबको परिचित कराएंगे।- विनोद सेठ
रानी ने झांसी की माटी का गौरव बढ़ाया है। उनका जन्मोत्सव मनाना हर किसी के लिए गर्व की बात है। जयंती पर रंगोली सजाई जाएंगी।- ज्योति अग्रवाल
रानी की जयंती को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। कॉलोनी में सभी से संपर्क कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है।- कल्पना गुप्ता
19 नवंबर को दूसरी दीपावली मनाएंगे। इस मौके पर पार्क से रैली निकाली जाएगी। बच्चों ने महापुरुषों की वेशभूषा में सजने की तैयारी शुरू कर दी है।- रचना नीखरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी के जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर कॉलोनी में सभी उत्साहित हैं। रानी के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए घर-घर दीप जलाए जाएंगे। - मनोज नागरिक
रानी ने झांसी को गौरवान्वित किया है। उनका जन्मोत्सव मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हर घर में रंगोली सजाई जाएंगीं।- ज्वाला प्रसाद सेन
रानी शौर्य, स्वतंत्रता व साहस की प्रतिमूर्ति हैं। आज देश को रानी जैसी वीरांगनाओं की जरूरत है। उनके जन्मोत्सव पर कार्यक्रम कराए जाएंगे।- भरत भार्गव
स्वाभिमान का दीप जलाकर रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों को धूल चटाई थी। उनके जन्मोत्सव पर रानी के चरणों में दीप जलाकर आस्था प्रकट करेंगे।- उमाकांत
रानी लक्ष्मीबाई शौर्य और वीरता से अंग्रेजों को मात दी थी। उनके जन्मोत्सव को भव्य बनाने के लिए कॉलोनी में रैली निकाली जाएगी।- रविंद्र कुमार
19 नवंबर को दीपावली की तरह पूरी कॉलोनी जगमगाएगी। घर-घर दीप जलेंगे और रंगबिरंगी विद्युत छठा बिखेरी जाएगी और श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।- पवन विश्वकर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed