फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ramraja Sarkar will leave for Janak Bhawan as groom, pavilion decorated with eight quintals of flowers

Jhansi News: दूल्हा बनके जनक भवन के लिए निकलेंगे रामराजा सरकार, आठ क्विंटल फूलों से सजा मंडप

Fri, 06 Dec 2024 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ramraja Sarkar will leave for Janak Bhawan as groom, pavilion decorated with eight quintals of flowers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ओरछा। बुंदेलखंड की अयोध्या के नाम से विख्यात राजा राम की नगरी ओरछा में श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव के दौरान बृहस्पतिवार को दिन के एक बजे मंदिर के आंगन में हल्दी की रस्म हुई। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु झूमकर नाचे तथा जिला कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा मंडप स्थापना एवं पूजन किया। शुक्रवार को श्रीरामराजा सरकार पूरे ठाठ-बाट के साथ दूल्हा बनके निकलेंगे। नगर में द्वार-द्वार पर मंगल गायन के साथ सरकार का तिलक किया जाएगा।



श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव में बृहस्पतिवार को जिला कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने पत्नी सहित मंडपाच्छादन एवं खंभा स्थापना कर विधिपूर्वक पूजन किया। रामराजा सरकार के विवाह मंडप एवं आंगन को शानदार विद्युत सजावट के साथ आठ क्विंटल फूलों से सजाया गया। श्रीराम राजा मंदिर प्रांगण में आयोजित मंडप पंगत में करीब 70 हजार लोगों ने सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस पावन महोत्सव की मंगल बेला पर धार्मिक नगरी ओरछा को दुल्हन की तरह सजाया गया। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए।
विज्ञापन




श्रीरामराजा सरकार के विवाहोत्सव में जिला कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, पुजारी रमाकांत शरण, वीरेंद्र विदुआ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन करवाया। इसके बाद शाम चार बजे से मंदिर प्रांगण में श्रीराम जानकी विवाह के प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को रात 7.30 बजे रामराजा सरकार की बरात राजशी वैभव के साथ नगर भ्रमण के साथ जनक मंदिर के लिए निकलेगी। वरयात्रा के मंदिर से निकलते ही सशस्त्र पुलिस बल द्वारा दूल्हा बने राजा राम को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद श्रीराम अपने छोटे भाई लक्ष्मण के संग पालकी में विराजमान होकर जनक भवन मंदिर के लिए निकलेंगे। बरात में राजशी प्रतीक चिह्न पंखा तिकोना छड़ी मशाल आदि सरकार की पालकी के साथ चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed