फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ramraja Sarkar of Orchha is the patron of Sadar Bazar Ramlila Committee for 97 years

ओरछा के रामराजा सरकार हैं 97 वर्ष से सदर बाजार रामलीला समिति के संरक्षक

Tue, 21 Sep 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ramraja Sarkar of Orchha is the patron of Sadar Bazar Ramlila Committee for 97 years
झांसी। पिछले 97 साल से सदर बाजार क्षेत्र की रामलीला समिति के संरक्षक ओरछा के रामराजा सरकार ही हैं। समिति के अध्यक्ष बदलते रहते हैं पर संरक्षक रामजी ही रहते हैं। बुंदेलखंड में जनजन के आराध्य रामराजा सरकार के प्रति आस्था का यह अनूठा उदाहरण है। सदर बाजार की बुंदेलखंड की सबसे पुरानी एवं प्रतिष्ठित रामलीला है। कमेटी के सदस्य और कलाकार पिछले पांच पीढ़ी से जुड़े हुए हैं। रामलीला की तैयारी से पहले समिति के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी सबसे पहले ओरछा जाते हैं तथा रामराजा सरकार से विधिवत आयोजन के लिए आज्ञा लेते हैं तथा इसके बाद तैयारी शुरू की जाती है।
विज्ञापन

पिछले साल की तरह इस बार भी वृंदावन के कलाकार लीला का मंचन करेंगे, जो ब्रज, अवधी, बुंदेली भाषा का सम्मिश्रण कर अपने संवादों से लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन का दर्शन कराएंगे। कमेटी के अनुसार पांच अक्तूबर से नारद मोह प्रसंग के साथ लीला का मंचन प्रारंभ हो जाएगा। रावण वध की लीला भी मंच पर ही होगी। गौरतलब है कि रावण वध लीला का मंचन बीते वर्ष तक रावण दहन के दौरान जिमखाना मैदान पर होता रहा है। सदर बाजार के प्राचीन शिव मढ़िया महादेव मंदिर में आमसभा आयोजित कर कार्यवाहक अध्यक्ष का चयन किया जाता हैं। इसके बाद अन्य पदाधिकारी चुने जाते हैं।
विज्ञापन

श्रीराम और रावण दोनों के स्वरूप करते हैं मंदिर में शिव पूजा
सदर बाजार के प्राचीन शिव मढ़िया महादेव मंदिर में श्रीराम और रावण दोनों ही के स्वरूप महादेव की पूजा करते हैं। बारात भ्रमण के दौरान दूल्हा बने श्रीराम द्वारा पूजा अर्चना की जाती है। वहीं, दशहरा पर श्रीराम व रावण सेना सहित निकलते हैं। शिव मंदिर में दोनों अपने आराध्य की पूजा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आमजन करते हैं राज्याभिषेक का तिलक
रामलीला मंचन के आखिरी दिन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का आयोजन होता है। गुरु वशिष्ठ के प्रथम तिलक के बाद सभी आम नागरिक भगवान का राज्याभिषेक तिलक करते हैं।
रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू हो चुकी है। कोरोना से बचाव के लिए दर्शकों को मास्क दिए जाएंगे और हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा।
विजय प्रकाश पटैरिया कार्यवाहक अध्यक्ष
रामलीला मंचन का इस साल 97 वां वर्ष होगा। हर साल की तरह इस साल भी मंचन मनमोहक एवं आकर्षक होगा।
विकास खत्री पूर्व कार्यवाहक
इस साल संभावना है कि कमेटी के वरिष्ठ कलाकार भी मंचन में अपनी प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। इस संबंध में निर्णय लिया जा रहा है।
शांतनु पाण्डेय निर्देशक व वरिष्ठ कलाकार
बुंदेलखंड में सदर बाजार की रामलीला का बड़ा महत्व है। सभी वर्गों के लोग यहां पर मंचन को देखने के लिए आते हैं।
अर्जुन यादव कमेटी सदस्य
मंचन में इस साल भी वृंदावन के कलाकार श्री रामलीला का मंचन करेंगे। इनमें कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार हैं।
एनडी सेन मंच संचालक एवं वरिष्ठ कलाकार
दर्शकों के बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी। हर साल की तरह इस साल भी मंचन काफ ी आकर्षक रहेगा।
नरेंद्र कौशिक कमेटी सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed