फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ramraja mandir orchha

अयोध्या से पहले शुरू होगा ओरछा के राम मंदिर को भव्यता देने का काम

Sat, 08 Feb 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
ramraja mandir orchha
जहागीर महल पर लिखी जाएगी ओरछा की गाथा। - फोटो : LALITPUR
ओरछा/झांसी। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार अयोध्या में श्रीराम मंदिर का काम शुरू होने से पहले ओरछा के रामराजा मंदिर की भव्यता का कार्य शुरू करने की तैयारी में है। ऐसी संभावना है कि एक मार्च को मुख्यमंत्री कमलनाथ ओरछा आ सकते हैं। वह मंदिर के लिए तैयार की गई कार्य योजना की समीक्षा करने के साथ ही इसे अंतिम रूप देंगे। छह मार्च को नमस्ते ओरछा महोत्सव के पहले दिन से मंदिर का काम शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

अयोध्या में रामनवमी पर राममंदिर निर्माण के लिए काम शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने छह मार्च से शुरू होने वाले नमस्ते ओरछा महोत्सव से पहले ही ओरछा के मंदिर के स्वरूप को सजाने संवारने की रूपरेखा तैयार कर ली है। मंदिर को भव्यता देने का काम कारपोरेट कंपनियों को सौंपा गया है, इसके लिए मैप भी तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

जहांगीर महल की दीवारों पर दिखाई जाएगी ओरछा के राम की कहानी
- ऐतिहासिक गाथा का थ्री डी मैपिंग के जरिए किया जाएगा प्रदर्शन
6 मार्च से शुरू होने वाला नमस्ते ओरछा महोत्सव भगवान श्रीराम के अयोध्या से ओरछा आगमन की कथा से शुरू होगा। इस ऐतिहासिक गाथा को थ्री डी मैपिंग के जरिए जहांगीर महल की दीवारों पर दिखाया जाएगा। कार्यक्रम का समापन बुंदेली व्यंजनों के जायके से किया जाएगा। मार्च माह में होने वाले तीन दिवसीय नमस्ते ओरछा महोत्सव का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। यहां पर देश-विदेश से आने वाले डेलीगेट्स को तीन दिन में यहां की संस्कृति, संगीत, पर्यावरण भोजन से रू-ब-रू कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम के ओरछा आगमन से शुरू होगा महोत्सव
यासमीन किदवई एवं फ जल किदवई ने बताया कि 6 मार्च की शाम को श्रीराम के ओरछा आगमन रानी कुंवर गनेश की कथा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में संध्या रुप का डांस, क्लिंटन का म्यूजिक शो, बुंदेली आर्टिस्ट तिपन्या के साथ ही संतूर वादन का कार्यक्रम होगा। 7 मार्च की शाम को कंचना घाट पर बेतवा जी की महाआरती होगी और यहां पर प्रख्यात शास्त्रीय संगीत गायिका शुभा मुदगल का गायन होगा। इसके साथ ही यहां पर क्लासिकल डांसर अदिति मंगलदास नृत्य की प्रस्तुति देंगी। इसके बाद कल्पवृक्ष के पास आयोजित म्यूजिक शो में इंडियन ओसन रुप मृग्या स्वनन किरकिरे के गायन के साथ ही फ्रेंच गायक मनु चाव एवं बुंदेली आर्टिस्ट कालू राम की जुगलबंदी का आनंद लोग उठाएंगे।

यहां पर आने वाले अतिथियों को लाने ले जाने के लिए प्रशासन ईरिक्शा का उपयोग करेगा। कल्पवृक्ष के पास म्यूजिक शो होगा। 8 मार्च की शाम को बुंदेली भोजन के हाट के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। सात फरवरी को कलेक्टर अक्षय सिंह ने पर्वत रेस्टोरेंट में बुंदेली व्यंजनों का स्वाद चखने के साथ ही स्थानीय रेस्टोरेंट संचालकों से महोत्सव के दौरान बुंदेली व्यंजन अधिक से अधिक बनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed