फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ramnavmi

राम जनम सुध पाए के घर-घर बाजीं बधइयां

Fri, 03 Apr 2020 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
ramnavmi
श्रीराम नवमीं पर बिसाती बाजार के धनुष धारी श्रीराम मंदिर में में भगवान का भव्य श्रृंगार कर आरती क
फोटो
विज्ञापन

भये प्रकट कृपाला दीन दयाला...
सब हेड - श्रीराम नवमी पर श्रद्धालु राम भक्ति में हुए विभोर
क्रासर - कौशल्या नंदन के अवतरण पर गूंज उठे शंख और झालरें
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बृहस्पतिवार को घरों में श्रीराम नवमी उत्साह व भक्ति भाव के साथ मनाई गई। दोपहर 12 बजे घरों में भगवान श्रीराम के अवतरण पर शंख व झालर गूंज उठे। भये प्रकट कृपाला दीन दयाला... गाते हुए श्रद्धालुओं ने दशरथ नंदन की पूजा की और उनके बाल स्वरूप को पकवान अर्पण किए। वहीं, लॉकडाउन के कारण मंदिरों के पट बंद रहे। ऐसे में क ई मंदिरों से भगवान श्रीराम के दर्शन व आरती श्रद्धालुओं को सोशल मीडिया के माध्यम से कराया गया। वहीं, शाम को लोगों ने अपने घरों के बाहर दीप प्रज्ज्वलित किए।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन के कारण मंदिरों में श्रद्धालुओं का प्रवेश नहीं रहा। ऐसे में राम नवमी को लेकर सुबह से ही महानगर के सभी श्रद्धालुओं ने घरों में तैयारियां कर ली थी। प्रसाद अर्पण के लिए खीर, पूड़ी, हलवा, मेवा मिश्रित गुड़ के लड़डू, पंजीरी आदि बनाये। पूजा स्थल पर रंगोलियां बनाईं। इसके बाद आकर्षक सिंहासन पर भगवान का अभिषेक, श्रृंगार कर उनकी पूजा की और दोपहर 12 बजे शंख व झालरों की मधुर ध्वनियों पर आरती की। कौशल्या नंदन के जन्म के बधाई गीत गाए। वहीं महानगर के सभी श्रीराम मंदिरों मेहंदी बाग का राम जानकी मंदिर, रघुनाथ जी मंदिर आदि में पुजारियों ने भगवान का अभिषेक, श्रृंगार का वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा आरती की।
विज्ञापन

बाक्स
नवरात्र की नवमी पर व्रत किए पूर्ण
चैत्र नवरात्र की नवमी पर मां दुर्गा के भक्तों ने अपने व्रत पूर्ण किए। श्रद्धालुओं ने मां जगदंबे के स्वरूप नवम सिद्धिदात्री की विधिवत पूजा की। अखंड ज्योति व कलश के समक्ष श्री दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ किया। हवन में आहुतियां अर्पित कीं और इसके प्रसाद अर्पण कर अपने व्रत का परायण किया। इसके साथ ही कई श्रद्धालुओं ने जवारों का विसर्जन आस पास के देवी स्थलों व जलाशयों में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
बाक्स
आदि बस्ती में कन्याओं को कराया भोजन
नवरात्र की नवमी पर ग्राम अठोदना मार्ग स्थित आदिवासी झुग्गी बस्तियों में कन्याओं को हलुआ, चना, पूड़ी सब्जी का भोजन कराया गया। उनके चरण स्पर्श कर दक्षिणा भी प्रदान की। इस अवसर पर रस बहार कालोनी सीपरी के अध्यक्ष रामेश्वर राय, अनिल राजौरिया, सार्थक राय, दिनेश चौकसे, शिवम रायम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed