फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ramlila in Sadar Bazaar and Bada Bazaar from today

Jhansi News: सदर बाजार और बड़ा बाजार में रामलीला आज से

Mon, 30 Sep 2024 02:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Ramlila in Sadar Bazaar and Bada Bazaar from today
सब हेड - रामलीला मंच सदर में हुई श्रीराम दरबार की पूजा
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। महानगर के सदर बाजार और बड़ा बाजार में सोमवार से रामलीला की प्रस्तुति प्रारंभ हो जाएगी। प्रथम दिन नारद मोह की लीला होगी। रविवार को भगवान गणेश और श्रीराम दरबार की विधि विधान से पूजा की गई। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य देर रात्रि तक रामलीला की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
सदर बाजार में इस बार रामलीला का 100वां वर्ष है। रविवार को सदर बाजार रामलीला मंच पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। कमेटी के पुरोहित पंडित चंद्रप्रकाश गोस्वामी ने श्री गणेश जी एवं श्रीराम दरबार का पूजन कराया। कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक, महामंत्री राकेश शर्मा तथा कोषाध्यक्ष कोमलचंद्र जैन ने पूजा की। अखंड रामायण का पाठ 30 नवंबर को प्रात: पूर्ण होगा। रात्रि नौ बजे से वृंदावन के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर विकास खत्री, एनडी सेन, अर्जुन यादव, विजय पटैरिया, रोहित गुप्ता, राघवेंद्र राय, राजीव चौरसिया, टिंकल जैन, देवेंद्र साहू, ऋषभ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो


बाक्स

कलाकार दिखाएंगे अपने अभिनय का कौशल, मंचन का होगा 60वां वर्ष

झांसी। बड़ा बाजार में रामलीला प्रस्तुति का 60वां वर्ष होगा। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पिछले दो माह से वरिष्ठ और बुजुर्ग कलाकारों की निगरानी में बाल कलाकार रिहर्सल कर अपने अभिनय कौशल को तराश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री बालयुवक रामलीला नाट्य समिति के मुख्य संयोजक भरत राय के अनुसार, रामलीला की शुरुआत मुहल्ला वासुदेव में 1965 में हुई थी। इसके बाद, बड़ा बाजार में मंचन होने लगा, तब से लगातार यहां मंचन होता आ रहा है। हर साल रिहर्सल की तैयारियां लगभग दो माह पहले शुरू हो जाती है। सभी कलाकार निशुल्क अभिनय करते हैं। हालांकि समिति की ओर से उनका सम्मान किया जाता है। बड़ा बाजार की रामलीला को पिछले 15 वर्षों से नगर निगम आर्थिक सहयोग कर रही है। निर्देशक हरि प्रकाश शर्मा ने बताया कि अभय तिवारी श्रीराम, अंशुल सीता जी, अनंत स्वामी लक्ष्मण, रियांस तिवारी भरत, रुद्र तिवारी शत्रुघ्न, विकास रायकवार हनुमानजी, हर्ष गुप्ता रावण की भूमिका निभाएंगे। विशेष कलाकारों में ऋषभ वर्मा, वंश लाक्षाकार, यश कंचन और धमेंद्र गुप्ता होंगे। रिहर्सल पूरी हो चुकी है। नारद मोह लीला के साथ मंचन शुरू हो जाएगा।

महामंत्री अरुण द्विवेदी के अनुसार, चार अक्टूबर को भव्य श्रीराम बरात शहर में निकाली जाएगी। धार्मिक ज्ञान प्रतियोगिता भी होगी। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रबंधक संजय दोसाज, कोषाध्यक्ष मनोज सेन के अनुसार, इस साल रामलीला और भव्य तथा आकर्षक रहेगी। नए सिरे से साजसज्जा की गई है। दर्शकों को बैठने की बेहतरीन व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed