फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ramleela

कोरोना के कारण रामलीला पर संशय, कलाकार परेशान

Fri, 18 Sep 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
ramleela
ramleela
झांसी। श्री रामलीला मंचन को लेकर अभी एक माह है, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इस बार रामलीला आयोजित होगी या नहीं इस पर कलाकारों में संशय की स्थिति बनी हुई है। कई कलाकार ऐसे हैं जो आर्थिक रूप से रामलीलाओं पर ही निर्भर हैं। ऐसे में कोरोना काल के दौरान इन कलाकारों के सामने आर्थिक संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

ये कलाकार पिछले कई दशकों से अयोध्या, मैनपुरी, रामपुर, मुरादाबाद, एटा आदि शहरों एवं ग्रामीण इलाकों में बुंदेली संस्कृति की झलक पेश कर मंचन में अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते आए हैं। इनका कहना है कि बुंदेलखंड के 500 से अधिक कलाकार उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली रामलीलाओं में मंचन का कार्य करते हैं। इसके लिए वह पूरे साल तैयारी करते हैं। अब सरकार ऐसा उपाय करे कि कोविड - 19 से बचाव के साथ ही रामलीलाओं का भी आयोजन हो, ताकि कलाकारों के सामने आर्थिक संकट और न गहरा पाए।
विज्ञापन

कई कलाकार रामलीलाओं पर निर्भर हैं। बुंदेलखंड के कलाकार मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर आयोजित रामलीलाओं में काम करते हैं। अगर रामलीला नहीं हुई तो इनका आर्थिक नुकसान हो जाएगा। सोबरन परदेसी रामलीला कलाकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला से हम लोगों का रोजगार भी जुड़ा है। पिछले छह माह से हम कलाकार घर पर बैठे हैं। पहले निरंतर कार्य करते थे। हमेशा उत्साह बना रहता था। सरकार रामलीला को लेकर जल्द गाइड लाइन जारी करे। रवि प्रकाश पाराशर रामलीला कलाकार
रामलीला का आयोजन होना चाहिए। कई कलाकारों के समक्ष जीविकोपार्जन का साधन रामलीला ही है। बुंदेलखंड के कलाकार अयोध्या, मैनपुरी, एटा, रामपुर सहित कई जिलों में मंचन करते हैं।

उमेश दुबे रामलीला कलाकार
रामलीला से ही हमारी रोजी रोटी चलती है। सरकार को चाहिए कि वह इसके आयोजन को स्वीकृति दे। इसके साथ ही हम सभी कलाकारों की आर्थिक मदद के लिए वह आगे आए। उदय भान शर्मा रामलीला कलाकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed