फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ramesh make president of district bar asociation

रमेश अध्यक्ष व प्रणय बने महामंत्री

Mon, 02 Sep 2019 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
ramesh make president of district bar asociation
रमेश के सिर सजा अध्यक्ष का ताज
विज्ञापन

झांसी। पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त के बीच जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ। देर रात तक चली मतगणना पर सभी अधिवक्ताओं की टकटकी लगी रही। अध्यक्ष पद का ताज रमेश कुमार यादव के सिर पर सजा। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अरुण श्रीवास्तव को हराया। परिणाम घोषित होते ही विजयी रहे प्रत्याशी के समर्थकों ने आतिशबाजी कर जश्न बनाया। सुबह से चली मतगणना देर रात बाद पूरी हुई। अलग - अलग पदों पर विजयी अधिवक्ताओं ने एक - दूसरे को अबीर - गुलाल लगाकर अपनी खुशियों का इजहार किया। अधिवक्ता संघ परिसर में जश्न का माहौल बना रहा। अंत में विजयी हुए प्रत्याशियों को अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर जश्न मनाया।
रविवार सुबह एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष जयदेव झांब, सहायक निर्वाचन अधिकारी राघव किशोर तिवारी की देखरेख में कचहरी स्थित लाइब्रेरी में मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद लगातार रुझान आने शुरू हुए। इसमें अध्यक्ष पद पर रमेश कुमार यादव 723 मत पाकर विजयी घोषित हुए। दूसरे स्थान पर अरुण श्रीवास्तव 482 व काशीनाथ श्रृंगीऋषि 334 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर में प्रणय श्रीवास्तव 452 मत पाकर पहले स्थान पर रहे। उन्होंने अपनेे प्रतिद्व्रंद्वी छोटेलाल वर्मा को पांच मतों से शिकस्त दी, उनको 447 मत मिले। जबकि, प्रदीप शर्मा 395 व याकूब अहमद मंसूरी को 243 मत मिले।
विज्ञापन

इसी तरह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार मिश्रा 477 वोट पाकर पहले स्थान पर रहे। जबकि, बालकृष्ण कुशवाहा को 321, शिवकेश दुबे 317, हरिश्ना उदय को 204 व शिवनारायण श्रीवास्तव को 160 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला रहा, इसमें राजेंद्र कुमार रावत 855 मत पाकर विजयी रहे, जबकि अनुज चंद्र श्रीवास्तव को 611 मतों से संतोष करना पड़ा। इसी तरह, संयुक्त सचिव प्रशासन महेंद्र कुमार जोशी 697 मत पाकर विजयी घोषित हुए। जबकि, सुशील कुमार पटेल को 422, प्रीति अहिरवार को 337 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अभिनंदन कुमार 681 मत पाकर विजयी हुए जबकि रामजी श्रीवास्तव 390, अशोक कुमार पटैैरिया 370 व राधा आचार्य को 69 मत से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, संयुक्त सचिव प्रकाशन पर लक्ष्मी नारायण प्रजापति ने 404 मत पाकर कब्जा जमाया। जबकि, रमाकांत दुबे को 390, प्रशांत कुमार को 311, संकल्प भारती को 280, दिलशाद अहमद सिद्दीकी को 94 मत मिले। संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के पद पर शिरोमणि जैन 418 मत पाकर विजयी हुए। जबकि, चंद्रकुमार उपाध्याय को 314, बृजेश कुमार को 289, संदीप भदौरिया को 255, यशोवर्धन बजाज को 110, यूसुफ खान को 102 मत मिले। वहीं, वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के पद पर नरेंद्र कुमार वैद्य, जयप्रकाश नामदेव, नरेंद्र कुमार खरे, अनिल कुमार साहू, बृजेंद्र राय, रमेश चंद्र राजपूत निर्वाचित घोषित किए गए। इधर, कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद पर अमित बबेले, अभय ब्रह्मचारी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, दीपक कुमार यादव, निर्मला चौैरसिया, आशीष कुमार चुने गए। इस मौके पर एडवोकेट रामशरण निगम, एडवोकेट प्रकाश नाथ द्विवेदी, एडवोकेट रघुवीर शरण बाजपेयी, सुधीर सक्सेना, प्रतीक चौरसिया, विनय त्रिपाठी, साकेत गुप्ता, रंगनाथ मिश्रा, नरेंद्र अग्रवाल, अवधेश रिछारिया, रवीश मोहम्मद, द्रगनारायण दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed