फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ramcharitmanas is a mirror of human life: Pastor

मानव जीवन का दर्पण है राम चरितमानस : पस्तोर

Sat, 13 Sep 2025 02:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Ramcharitmanas is a mirror of human life: Pastor
दीपप्रज्वलित करते अतिथिपूजन करते सीओमंच पर विराजमान जगतगुरु रामानंदाचार्यकथा का वाचन करते - फोटो : Samvad
मऊरानीपुर। मेला जलविहार महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में तीन दिवसीय श्रीरामचरित मानस व संत सम्मेलन की शुक्रवार की रात मेला ग्राउंड में शुरुआत हुई।
विज्ञापन

सम्मेलन का शुभारंभ जगतगुरु रामानंदाचार्य, राम स्वरूपचार्य, उपजिलाधिकारी श्वेता साहू, पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास, अधिशाषी अधिकारी सर्वेश कुमार व बुंदेलखंड पीठाधीश्वर बाबा रामदास ब्रह्मचारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूजन पं. रोहित द्विवेदी ने सीओ, राजेन्द्र राय व अभिनव नायक से कराया। इस दौरान कथा वाचक पं. रामजीवन पस्तोर ने कहा कि रामचरित मानस मानव के जीवन का दर्पण है। रामकथा जीवन जीने की कला सिखाती है। कथा वाचक पं. सिद्ध सदन रिछारिया ने कहा कि कथा सुनना चाहिए। कथा जीवन के कष्ट को दूर करती है। पं. बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने के लिए राम कथा सुनना आवश्यक है। भगवान श्री राम ने वाणी से नहीं अपने आचरण से उपदेश दिया। पं. रामबालक दास वेदांती ने कहा कि भगवान की कथा जीवन की व्यथा समाप्त करके सुख-शांति प्रदान करती है। कथा वाचक दीदी आस्था गोस्वामी ने कहा कि मानस में गोस्वामी जी ने गुरु महिमा का प्रभावी वर्णन किया है। इस अवसर पर जगतगुरु ने संतो को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर अरविंद अड़जरिया, संदीप पटसरिया, छंकी लाल कुशवाहा, शिव प्रताप सिंह परिहार, अखिलेश सेठ, राकेश अग्निहोत्री, आरके अहिरवार, बृजबिहारी राज, संजय दीक्षित, दीपू मोदी, विनय ताम्रकार, सुशील, गोपाल ताम्रकार, राजकुमार ताम्रकार, कैलाश नारायण, बैजनाथ तिवारी, प्रदीप पाठक, रामकुमार गुप्ता, रामगोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed