फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ramazan juma, rozedar went masjid

रमजान का जुमा : मस्जिदों में उमडेे़ रोजेदार

Sat, 11 May 2019 12:49 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 11 May 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
ramazan juma, rozedar went masjid
ramdan - फोटो : amarujala
झांसी। रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदें रोजेदारों से भरी रहीं। मस्जिदों में अंदर जगह न होने तक तमाम लोगों को बाहर नमाज अदा करनी पड़ी। नमाज के बाद रहमत और बरकतों के लिए दुआएं मांगी गईं। जुमे की नमाज से पहले मस्जिदों में इमामों ने इस मुबारक महीने फजीलतें को बयां कीं। माहे रमजान को अल्लाह की ओर से बेहतर इनाम बताया गया।
विज्ञापन

नमाज से पहले इमाम ने कहा कि रमजान एक ऐसा महीना है, जिसमें दोजख के दरवाजों को बंद का रहमत और बरकतों के दरवाजों को खोल दिया जाता है। रोजेदार की दुआ हर हाल में अल्लाह कबूल करता हैं। इस महीने के चांद का दीदार होते ही शैतान को कैद कर दिया जाता है। इस पाक महीने में एक रात ऐसी भी है जो हजार रातों की इबादतों से बेहतर है। लोगों को इस पाक महीने की अहमियत को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस दिन लोग रमजान के महत्व से वाकिफ हो जाएंगे तो उनको कुछ  बताने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग इस पाक महीने की अहमियत को नहीं समझ रहे हैं वो लोग खसारे (नुकसान) में हैं। इस महीने में रोजे हर मर्द औरत व बालिग पर फर्ज किए गए हैं। जानबूझ कर रोजों को छोड़ने वाले गुनाह के हकदार हाेंगे। कहा कि जिस तरह से दुश्मन से बचने के लिए डाल की जरूरत होती है ठीक उसी तरह से शैतान के वार से रोजा महफूूज रखता है। इस दौरान रोजेदारों को लड़ाई, झगडे़ व गलत कामों से दूर रहने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकरीर के बाद शहर भर की मस्जिदों में नमाजे जुमा अदा की गई। नमाज के बाद मस्जिदों में दुआ हुई। अल्लाह से मुल्क में अमन चैन, भाईचारा, गर्मी से निजात, बीमारों को शिफा देने की दुआ की गई।

गंधीगर का टपरा स्थित मस्जिद बिसाती बाजार में मुफ्ती साबिर कासमी ने क हा कि अल्लाह को बंदों का दुआ मांगना काफी पसंद है। अल्लाह के खजाने में किसी भी चीज की कमी नहीं है। अल्लाह को सजदा काफी पसंद है। हमें अल्लाह की बंदगी के साथ पेश आना चाहिए। अल्लाह इफ्तार के वक्त रोजेदार की दुआ को कबूल करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed