फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ramadan

मुकद्दस रमजान का आगाज, घरों में तरावीह पढ़ी गई

Sat, 25 Apr 2020 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
ramadan
ramadan
झांसी। रुइय्यते हेलाल कमेटी (चांद कमेटी) ने रमजानुल मुबारक के महीने के चांद की तस्दीक शुक्रवार की शाम को कर दी। इसके साथ ही मुकद्दस रमजान का आगाज हो गया। शनिवार को पहला रोजा होगा। लॉकडाउन की वजह से रमजान में विशेष रूप से पढ़ी जाने वाली तरावीह की नमाज घरों में ही पढ़ी। चांद देखने के बाद लोगों ने एक दूसरे को फोन कर व व्हाट्सएप पर रमजान की मुबारकबाद दी। उलमा ने लोगों से घरों में रहकर नमाज पढ़ने, इबादत करने और कुरान की तिलावत करने की अपील की है। रोजेदार हर नमाज के बाद और इफ्तार के वक्त अल्लाह से कोरोना महामारी से सभी को महफूज रखने और मुल्क में अमन चैन और भाईचारा कायम रहने के लिए दुआ करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को चांद कमेटी के सदस्यों ने शाम को चांद देखा। इसके बाद मौलाना आमिर कासमी, मौलाना फखरुद्दीन कासमी और मुफ्ती साबिर कासमी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चांद की तस्दीक की। मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया कि शाबान की 29 तारीख को रमजान का चांद देखा गया। चांद देखने के बाद से ही तरावीह की नमाज शुरू होती है और ईद का चांद देखने के बाद खत्म होती है। उन्होंने कहा कि लोग घरों में ही रहकर तरावीह बढ़ें। रमजान के दौरान गरीबों की ज्यादा से ज्यादा मदद करें। मुफ्ती इमरान कासमी ने भी लोगों को रमजान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि मुकद्दस महीने में घरों में ही रहकर ज्यादा से ज्यादा इबादत करें। कोई भी लॉकडाउन को न तोड़े। मस्जिद में सिर्फ इमाम और मोअज्जिन ही रहेंगे। जामा मस्जिद के पेश इमाम मोहम्मद हाशिम ने भी घरों में ही रोजेदारों से इबादत करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed