{"_id":"65bffe8171c98fe74509efde","slug":"ram-is-seated-in-awadh-lets-go-to-see-sakhi-jhansi-news-c-11-1-jhs1006-256931-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अवध में विराजे हैं राम, सखी री दर्शन को चलिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अवध में विराजे हैं राम, सखी री दर्शन को चलिए...
Mon, 05 Feb 2024 02:45 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
बड़ागांव। बड़ागांव के सर्वेश्वर रॉयल स्कूल में अटल काव्य मंजरी संस्था के तत्वावधान में मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षता कर रहे संजीव रिछारिया भान ने किया। उन्होंने मां सरस्वती और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर रचनाएं प्रस्तुत कीं। भरत वर्दियां ने पढ़ा कि अवध में विराजे हैं राम, सखी री दर्शन को चलिए। ओमप्रकाश जिलेदार ने भैया से जिद की थी मेला देखने की कविता सुनाई। राकेश श्रीवास्तव निर्मल ने देश की माटी कविता का पाठ किया। वहीं रामसेवक निर्धन ने यहां विराजे राजा राम, बुंदेलखंड राजधानी राजा राम की गीत सुनाया। रामरतन पांचाल ने भक्ति गीत गाए। रामेश्वर मोदी ने भी काव्य पाठ किया। बालेंदु पस्तोर ने गज़ल पढ़ी। वहीं डॉ. रामरतन वर्मा ने शायरी सुनाई। संचालन वरिष्ठ कवि जे.आलम ने किया। संवाद
विज्ञापन