{"_id":"65b54f6d57b86158ff0114d8","slug":"ram-is-everyones-not-bjps-baby-rani-jhansi-news-c-11-1-jhs1006-251930-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के नहीं, सबके हैं राम : बेबी रानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के नहीं, सबके हैं राम : बेबी रानी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पूरे देश में गणतंत्र दिवस का जश्न मन रहा है। खुशी की बात है भगवान राम का मंदिर भी बन गया। राम भाजपा के नहीं, सबके हैं। वो जन-जन के राम हैं। विपक्ष के नहीं मानने से भगवान राम का अस्तित्व खत्म नहीं होगा। वो नहीं मानेंगे तो नुकसान उनका ही होगा। ये बातें शुक्रवार को प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कहीं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साथ ही परेड की सलामी ली।
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि 22 जनवरी को देश के साथ विदेश में भी जश्न मना। वहां भी लोगों को राम मंदिर की खुशी है। मोदी की गारंटी ये है कि उन्होंने कहा अयोध्या में रामलला का मंदिर बनाएंगे तो बनाकर दिखाया। धारा 370 हटा दी, ये मोदी की गारंटी है। तीन तलाक को समाप्त कर दिया, ये मोदी की गारंटी है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर कहा कि वो अब ऐसे ही घूमते रहेंगे। कांग्रेस के साथ कोई भी खड़ा नहीं होना चाहता।
समारोह में एसएसपी राजेश को स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह, रेडियो निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद यादव को रजत प्रशंसा चिन्ह, नवाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, प्रेम नगर थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और मुख्य आरक्षी सीताराम को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 58 पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर कमिश्नर डॉ. आदर्श सिंह, डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम अविनाश कुमार, एसएसपी राजेश एस, जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव, एडीएम प्रशासन एके सिंह, जीआरपी एसपी विपुल श्रीवास्तव मौजूद रहे। संचालन नीति शास्त्री और एसआई राजीव कांत ने किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -सलामी लेते वक्त हुईं भावुक
परेड की सलामी लेने के दौरान कैबिनेट मंत्री भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि मेरे ससुर झांसी में ही आईपीएस अधिकारी थे। मुझे लगा कि उन्होंने किसी मंत्री को ऐसे ही सलामी दिलाई होगी और आज उनकी बहू खुद सलामी ले रही है। ये पूरे पुलिस परिवार के लिए गर्व की बात है।