{"_id":"65a6fde43157ca6d1900c1b4","slug":"ram-is-coming-come-decorate-your-abode-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-245928-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आ रहे हैं राम, आओ संवारे अपना धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आ रहे हैं राम, आओ संवारे अपना धाम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से बुधवार को स्वच्छता अभियान ‘आ रहे हैं राम, आओ संवारे अपना धाम’ शुरू किया जा रहा है। अभियान के दौरान महानगर के अलग-अलग हिस्सों में स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। साथ ही साफ सफाई भी की जाएगी। जन सामान्य के सभी लोग इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।
बुधवार को दोपहर 12 बजे अभियान की शुरुआत ग्वालियर रोड होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर के पास स्थित पीतांबरा इन्क्लेव कॉलोनी से होगी। इस दौरान कॉलोनी में रहने वाले लोगों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही लोगों को अपने घर व प्रतिष्ठानों के आसपास साफ-सफाई रखने का संदेश देते हुए स्वच्छता का महत्व बताया जाएगा। अमर उजाला की इस मुहिम का आप भी हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए आपको अपने घर के आसपास सफाई करनी होगी और सफाई करते हुए फोटो हमें व्हाट्स एप नंबर 76175 66165 पर शाम चार बजे तक भेजनी होगी। फोटो के साथ अपना नाम व जिस क्षेत्र में सफाई की है, उसका भी उल्लेख करना होगा।