{"_id":"6362c15c5aeb1b61ea7d19df","slug":"rakhsa-golikand-jhansi-news-jhs232062836","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े भाई को पीटा, घर में घुसकर छोटे भाई को गोली मारी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े भाई को पीटा, घर में घुसकर छोटे भाई को गोली मारी, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रक्सा थाना इलाके के ग्राम सिमरा में मंगलवार की रात गांव के ही कुछ दबंगों ने एक युवक के साथ मारपीट की थी। विपक्षी सुबह युवक के घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उन्होंने गोली चला दी, जो युवक के छोटे भाई को लगी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सिमरा निवासी सुखलाल का पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा सब्जी की दुकान चलाता है। रात वह गांव में आयोजित एक तेरहवीं से लौट रहा था। इसी दरम्यान गांव के सत्यम यादव, विशाल यादव, मनीराम समेत दो-तीन अन्य लोगों ने उसे रोक लिया था। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए सुरेंद्र के साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इससे गुस्साए विपक्षी बुधवार की सुबह सुरेंद्र के घर घुस आए। आते ही उन्होंने गोली चला दी, जो सुरेंद्र, छोटे भाई धर्मेंद्र कुशवाहा (28) के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी गाड़ी से घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उसका इलाज जारी है।
पीड़ित पक्ष के सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि विपक्षी अपने घर के बाहर बैठकर आने जाने वालों को भला बुरा कहते थे। इसका विरोध करने पर वह दुश्मनी मानने लगे थे। इसी बात को लेकर उन्होंने घटना को अंजाम दिया। एरच थानाध्यक्ष त्रदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी सत्यम, विशाल व मनीराम यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।