फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rajya Sabha MP Chandrapal Yadav says Police killed Pushpendra Yadav

पुलिस ने की पुष्पेन्द्र की हत्या, खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा: चंद्रपाल

Tue, 08 Oct 2019 04:35 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Oct 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP Chandrapal Yadav says Police killed Pushpendra Yadav
एनकाउंटर में मारा गया पुष्पेंद्र - फोटो : अमर उजाला
पुष्पेंद्र यादव के एनकाउंटर पर राजनीति गरमाई हुई है। झांसी में राज्यसभा सांसद चंद्रपाल यादव ने पुष्पेन्द्र एनकाउंटर मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। 
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद ने कहा है कि पुलिस ने पुष्पेन्द्र की हत्या की है। पुष्पेन्द्र के खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा। गौरतलब है कि शनिवार रात दुस्साहसिक तरीके से मोंठ थाने के इंस्पेक्टर पर हमला करने के बाद कार लूटकर भागने वाला थाना गुरसराय इलाके में रविवार को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। 
विज्ञापन


मौके से दो साथी भाग निकले। कार से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस व मोबाइल बरामद किया था। आरोप है कि शनिवार को रात करीब नौ बजे मोंठ प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान पर बमरौली बाईपास तिराहा के पास हमला किया गया था। आरोप लगाया था कि हमलावरों ने गोली चलाई। इसके वे बाद इंस्पेक्टर की कार लूट ले गए। घायल इंस्पेक्टर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में देर रात एरच के करगुवां निवासी विपिन, पुष्पेंद्र व रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। बताया कि 29 सितंबर को बालू से भरा ट्रक बंद किए जाने के विरोध में इंस्पेक्टर पर हमला किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने हमलावरों की घेराबंदी की थी। 

एसएसपी डॉ.ओपी सिंह के अनुसार  गुरसराय क्षेत्र में रात करीब 2.30 बजे फरीदा गांव के पास सड़क पर कार आती दिखी। पुलिस ने कार  को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो पुष्पेंद्र के सिर में जा लगी। मौका पाकर दोनों साथी भाग निकले। पुलिस टीम पुष्पेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया था। 

राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुए पुलिस पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। वहीं, सपा कार्यकर्ताओं व परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के सामने शव रखकर प्रदर्शन भी किया।

पुष्पेंद्र के परिजनों से मिलने कल आएंगे अखिलेश यादव 

पुष्पेंद्र यादव के एनकाउंटर पर राजनीति गरमा गई है। विपक्षी दल पुलिस को घेरने की कोशिशों में जुट गए हैं। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मृतक के गांव जाकर परिजनों से मिलेंगे। जबकि, मंगलवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महासचिव आदित्य यादव आएंगे। बसपा और कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया आई है। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को मृतक के गांव करगुवां खुर्द पहुंचेंगे। हालांकि, उनके आने का समय तय नहीं है। जबकि, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव दोपहर बारह बजे करगुवां खुर्द पहुंचकर पुष्पेंद्र यादव के परिजनों से मुलाकात करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता प्रदीप जैन भी मंगलवार को मृतक के गांव जाएंगे।
 
वहीं, बसपा की बैठक में मुख्य जोन इंचार्ज तिलक चंद्र अहिरवार ने कहा कि पुष्पेंद्र यादव मुठभेड़ कांड की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लालाराम अहिरवार ने कहा कि पुष्पेंद्र का कोई आपराधिक इतिहास नहीं था। इस मौके पर मुख्य जोन इंचार्ज पवन चौधरी, पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार, पूर्व विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत, कैलाश साहू आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामबाबू चिरगइयां ने की। उधर, इस मामले में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीआईजी से मिला और आंदोलन की चेतावनी देते हुए एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed