{"_id":"5de41d348ebc3e54b121a660","slug":"rajshi-thath-se-nikli-ram-barat-jhansi-news-jhs1539003148","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजसी ठाठ से निकली राम बरात, रास्ते में जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजसी ठाठ से निकली राम बरात, रास्ते में जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा
Mon, 02 Dec 2019 04:08 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 04:08 AM IST
विज्ञापन
राम बरात
- फोटो : अमर उजाला
परंपरागत अंदाज में भगवान राम की भव्य बरात पंचमी पर राजसी ठाठ से निकली। बरात निकलने से पहले भगवान के स्वरूपों का विधि-विधान पूर्वक पूजन हुआ। उनकी आरती उतारी गई। उसके बाद उनको फूलों से सजी बग्घी में बिठाया गया। भगवान के जयकरों के साथ निकली बारात शहर के विभिन्न रास्तों से होकर गुजरी, जहां श्रद्घालुओं ने उनके ऊपर पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन
भगवान श्रीराम विवाहोत्सव समारोह समिति एवं युवा ब्राह्मण महासंघ के साझा बैनर तले श्रीराम विवाहोत्सव की पंचमी पर गांधी रोड स्थित श्रीगोपाल जी मंदिर से बारात आरंभ हुई। विधायक रवि शर्मा, विधायक रमा निरंजन, राकेश सेन, बृजेंद्र व्यास आदि ने भगवान स्वरूपों का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद बैंड-बाजे के साथ बारात निकाली गई।
विज्ञापन
सबसे आगे चल रही दिलदिल घोड़ी सबके आकर्षण का केंद्र रही। फूलों से सजी बग्घी में भगवान राम दूल्हा रुप में सवार थे। उनके दर्शनों के लिए लोगों में होड़ रही। पीछे बग्घी पर महाराजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ एवं भरत सवार थे। दूसरे रथ पर भगवान राम का दरबार सजा था। बारात विभिन्न रास्तों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
वहीं वैवाहिक कार्यक्रम पूरे हुए। बारातियों का आभार रवीश त्रिपाठी ने व्यक्त किया। बारात में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, दिलीप स्वामी, धर्माचार्य हरिओम पाठक, कालीचरन, राधे चौबे, पंकज पराशर, संजीव शर्मा, प्रदीप शर्मा, अमित रावत, विनोद अग्रवाल, अरविंद वशिष्ठ, आनंद अग्रवाल, सुभाष चौरसिया, कमल शिवहरे, महेश उपाध्याय समेत अन्य उपस्थित थे। वहीं, मोहल्ला महावीरन में भी धूमधाम से राम बारात निकाली गई। बारात रामजानकी मंदिर से शुरू हुई बारात ने क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान बारात का भव्य स्वागत हुआ।
रास्ते में जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा
राम बारात का जगह-जगह श्रद्घालुओं ने स्वागत किया। बारात के स्वागत में कई जगह तोरणद्वार भी सजाए गए थे। रास्ते में श्रद्घालुओं ने पुष्पवर्षा करके बारात का स्वागत किया। कई जगह पूजन-अर्चन के साथ दूल्हा बने भगवान राम की आरती उतारी गई। पुष्प वर्षा के बीच ही बारात आगे बढ़ती रही। उधर, युवा शक्ति संगठन के अजीत राय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रानी महल पहुंचने पर बारात का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। इस दौरान संजीव दुबे, राकेश मनकेले, मुन्ना लाल, संजय डेगरे, नरेश गुप्ता, पवन अग्रवाल, सुरेंद्र तिवारी समेत अन्य उपस्थित थे।