{"_id":"58a89da24f1c1b0970d844ce","slug":"rajnath-was-coined-in-the-house-of-vande-mataram-josh-appeared-in-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ की सभा में गूंजा वंदेमातरम जोश में दिखाई दिए भाजपाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ की सभा में गूंजा वंदेमातरम जोश में दिखाई दिए भाजपाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी जनसभा में कार्यकर्ता जोश में दिखाई दिए। जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदेमातरम’ के बार-बार नारे लगाकर हिंदुत्व का माहौल बनाने की कोशिश की।
भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा के समर्थन में शनिवार को उन्नाव बालाजी रोड स्थित भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में कार्यकर्ता जुटे। जनसभा में गरौठा, मऊरानीपुर और बबीना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नहीं थे। इस कारण कार्यकर्ता शहरी क्षेत्र के ही दिखाई पड़ रहे थे। जनसभा में मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कि पहले बसपा में नारा चलता था कि चढ़ गुंडों की छाती पर मुहर लगा दो हाथी पर। लेकिन, जब से बसपा में मुख्तार अंसारी शामिल हुए है, तब से नारा हो गया कि चढ़ गए गुंडे हाथी पर, गोली देंगे छाती पर।
जैसे सबको व्यक्तिगत जानते हो
राजनाथ सिंह ने भाषण शुरू करने से पहले दी गई सूची से स्थानीय लोगों के नाम पढ़ना शुरू किए। वे हर नाम पढ़ने के बाद पूछते कि कहां बैठे हैं? उनकी तरफ देखने के बाद ही अगला नाम बोलते। नेताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए कहा कि इनको तो में सालों से जानता हूं।
विज्ञापन
मोतियाबिंद हो गया है
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह अपने भाषण में कह रहे थे कि सपा, बसपा और कांग्रेस को कोई चीज दिखाई नहीं पड़ रही थी, तभी एक कार्यकर्ता ऊंची आवाज में बोला कि उनको मोतियाबिंद हो गया है। इस पर राजनाथ सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि ऑपरेशन कराना होगा।
टेढ़े करने पर ही होते है काम
राजनाथ सिंह को अपने कद के हिसाब से माइक को ऊंचा और टेढ़ा करना पड़ा। उन्होंने चुटकी ली कि कभी-कभी टेढ़ा करने पर ही कोई काम बनता है।
ये नेता रहे मौजूद
जनसभा में महापौर किरण वर्मा, मुंशीलाल खटीक, सांसद भानु प्रताप वर्मा, जगदीश साहू, गिरीश चंद्र सक्सेना, प्रदीप सरावगी, मोहन सिंह यादव, संजीव श्रृंगीऋषि, कांशीराम कुशवाहा, डॉ. धन्नूलाल गौतम, मुकेश मिश्रा, अमित साहू, सुधीर सिंह मौजूद रहे। संचालन रानू देवलिया और राजकांतेश वर्मा ने किया।