फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rajnarayan service cost and upper religious

राजनारायण ने जाति व धर्म से ऊपर उठकर लोगों की सेवा की

Fri, 01 Jan 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Rajnarayan service cost and upper religious
झांसी। समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय में समाजवादी नेता लोकबंधु राजनारायण की 34 वीं पुण्य तिथि मनाई गई। महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम खान ने कहा कि स्व. राजनारायण ने जाति व धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत की सोच के साथ लोगों की सेवा की। उनके अधूरे सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रतिपाल सिंह यादव, मोहम्मद जीशान, सोहन खटीक, अलताफ रिजवी, संजय यादव, प्रेम वाल्मीकि, चौधरी फरहान, रंजीत प्रजापति, सुनीता कुशवाहा, प्रियंका गुप्ता, अनुराग वर्मा, पंकज मालवीय, जाहिद मंसूरी, नौशाद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कार्यालय किसान बाजार में गोष्ठी हुई, इसमें पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव ने कहा कि स्व. राजनारायण अन्याय के खिलाफ थे। डा. लोहिया के नेतृत्व में समाजवादी आंदोलनों में उन्होंने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि स्व. राजनारायण ने जातिवाद और सांप्रदायिकता से ऊपर उठकर पूरी मानवता के लिए बेहतर काम किए। इस मौके पर केके सिंह यादव, शकील खान, बालकिशन यादव, अमित कुशवाहा, महीपत झां, डा. शैलेष खरे, आरिफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed