{"_id":"5f3f93348ebc3e3ccc5f6ac9","slug":"rajeev-gandhi-jayanti-jhansi-news-jhs174284315","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाए थे राजीव गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाए थे राजीव गांधी
विज्ञापन
राजीव गांधी
- फोटो : ????? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की 76 वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने अधिकारियों कर्मचारियों को सद्भावना का संकल्प दिलाया। इस मौके पर मंडलायुक्त ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प देखा था।
उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता तथा विकास के लिए सभी मिलकर कार्य करें। इधर, कांग्रेस की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित किए। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि देश के विकास में राजीव गांधी का बड़ा योगदान है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए थे। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, सरला भदौरिया अनीता अग्रवाल ने भी विचार रखे। इधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनीराम कुशवाहा, अमीरचंद्र, सभासद विकास खत्री आदि ने महापौर रामतीर्थ सिंघल और नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर राजीव गांधी की प्रतिमा स्थापित करने एवं किसी एक पार्क का नाम पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर रखे जाने की मांग की है।
पूर्व पीएम ने जगाई थी विकसित देश की उम्मीद : डॉ. सुधांशु
झांसी। जिला कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग की ओर से पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर सुरेंद्र सक्सेना की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व पीएम ने ही युवाओं में देश को विकसित बनाने की उम्मीद जगाई थी। यहां पर वीरेंद्र शर्मा, डॉ. टी चंद्रा, प्रकाश गुप्ता, सुरेश भार्गव, एड. अफजाल व कुलदीप यादव मौजूद रहे। आभार मनोज गुप्ता ने जताया।