फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rajdhani Express arrived late by sixteen and a half hours

Jhansi News: साढ़े सोलह घंटे देरी से आई राजधानी एक्सप्रेस

Tue, 09 Jul 2024 04:08 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 09 Jul 2024 04:08 AM IST
सार

रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे की ओर से बड़े पैमाने पर विकास और संरक्षा के कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे कुछ ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं।

विज्ञापन
Rajdhani Express arrived late by sixteen and a half hours
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

ट्रेनों की चाल पटरी से उतरी हुई है। हालत यह है कि सोमवार को चेन्नई राजधानी एक्सप्रेस साढ़े सोलह घंटे की देरी से झांसी पहुंची। अन्य ट्रेनें भी घंटों की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का हाल बेहाल है।

विज्ञापन


देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश और रेलवे के विकास कार्यों के चलते ट्रेनों की चाल धीमी पड़ गई है। हालत यह है कि चेन्नई से चलकर हजरत निजामुद्दीन जाने वाली चेन्नई राजधानी एक्सप्रेस साढ़े सोलह घंटे की देरी से सोमवार को झांसी पहुंची। जबकि, सिकंदराबाद से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस ने यात्रियों को साढ़े बारह घंटे इंतजार कराया। अंबेडकर नगर समर स्पेशल साढ़े छह घंटे की देरी से झांसी आई। इसके अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस और तेलंगाना एक्सप्रेस ने यात्रियों को पांच-पांच घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन


एमपी संपर्क क्रांति साढ़े पांच घंटे और छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची। मंगला एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से यहां आई। इसके अलावा अन्य कई ट्रेनें भी दो से तीन घंटे की देरी से यहां पहुंची। उमस भरी गर्मी के बीच ट्रेनों के इंतजार में यात्री बेहाल नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे की ओर से बड़े पैमाने पर विकास और संरक्षा के कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे कुछ ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। हालांकि, आने वाले दिनों में यात्रियों को ही इन कामों का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed