फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rajdhani Express arrived eight hours late

Jhansi News: आठ घंटे देरी से पहुंची राजधानी एक्सप्रेस

Fri, 26 Jul 2024 06:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Rajdhani Express arrived eight hours late
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। पूरे देश में हो रही मूसलाधार बारिश ने जहां सड़क यातायात प्रभावित किया, वहीं ट्रेनों की गति पर भी असर पड़ा है। बृहस्पतिवार को राजधानी जैसी ट्रेन आठ घंटे की देरी से झांसी पहुंची। यहीं हाल अन्य एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों का भी रहा। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बीते एक सप्ताह से विभिन्न राज्यों में हो रही बारिश से कई रेलमार्गाें पर जलभराव हो गया है। भोपाल मंडल में ट्रैक की मिट्टी में कटाव भी हो गया। इससे झांसी होकर आने-जाने वाली दो दर्जन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। उन यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा, जो अन्य जिलों से झांसी पहुंचकर अपनी आगे की यात्रा के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न मंडलों में हो रही बारिश के चलते सुरक्षा के नजरिए से ट्रेनों का संचालन सुरक्षित गति पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

--
- ये ट्रेनें रहीं प्रभावित
बेंगलुरु राजधानी 8 घंटे।
अंबेडकर नगर स्पेशल 10 घंटे।
उत्कल एक्सप्रेस 8 घंटे।
मद्रास संपर्क क्रांति 7 घंटे।
जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस 7 घंटे।
झेलम एक्सप्रेस 5 घंटे।
बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस 5 घंटे।
गोरखपुर एक्सप्रेस 5 घंटे।
कर्नाटक एक्सप्रेस 4 घंटे।
यशवंतपुर एक्सप्रेस 4 घंटे।
महाकाल एक्सप्रेस 4 घंटे।
हमसफर एक्सप्रेस 3 घंटे।
नांदेड़ एक्सप्रेस 3 घंटे।
दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस 3 घंटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed