फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rainy season, problems increased

मेघ मेहरबान, लोग परेशान

Tue, 09 Jul 2019 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
rainy season, problems increased
मेंहदी बाग कॉलोनी में भरा बरसात का पानी।
मेघ मेहरबान, लोग परेशान
विज्ञापन

झांसी। सोमवार की सुबह और शाम के वक्त हुई झमाझम बारिश ने महानगर को जलमग्न कर दिया। जगह- जगह जलभराव होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं। कई जगह नाले और नालियां चोक होने से गलियों और कई लोगों के घरों में पानी भर गया। बारिश थमने के बाद सड़कों पर कीचड़ जम गया, जिससे राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया। सड़कों पर जगह- जगह गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालक परेशान रहे। हालांकि, बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। तप रही धरती भी पानी से तरबतर हो गई।
महानगर में सोमवार की सुबह सात बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई। यह सिलसिला 11 बजे तक बना रहा। तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। कई जगह नाले उफना गए। नालियां चोक होने से गलियों में पानी भर गया। खासकर बाहर दतिया गेट पठौरिया तिराहा, मेहंदी बाग, राई का ताजिया, भाजी वाली नरिया, ताज कंपाउंड, नंदनपुरा की गलियों, मेवातीपुरा, छनियापुरा, पुलिया नंबर नौ अंडरब्रिज, सीपरी बाजार के रेलवे और कच्चे पुल, नानकगंज, मसीहागंज, सैय्यद नगर, मेवातीपुरा, इतवारी गंज, केके पुरी कॉलोनी में भुसारी फार्म के पास, सराफा बाजर, खुशीपुरा, तालपुरा में हालत बेहद खराब हो गए। इन क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों का निकलना दूभर हो गया। इन इलाकों के कई घरों में पानी भर गया। बारिश थमने के बाद जलभराव वाले क्षेत्रों में धीरे- धीरे पानी निकलना शुरू हुआ। बाद में लोग सड़कों पर नाले- नालियों से सड़क और गलियों में फैली गंदगी से परेशान रहे। शाम छह बजे दोबारा बारिश शुरू हो गई। धीमी- धीमी बारिश देर रात तक होती रही। बारिश से मौसम में ठंडक हो गई है। सोमवार को अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री तापमान रहा।
विज्ञापन

सड़कों पर जगह- जगह हुए गड्ढे
शुरूआती बारिश में ही शहर की सड़कों का बुरा हाल हो गया है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुल के सामने, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट जाने वाले रास्ते पर, रेलवे अस्पताल जाने वाले रास्ते पर, सदर बाजार में जजेज कॉलोनी के सामने, सदर बाजार के मुख्य चौराहा, गोविंद तिराहा, बस स्टैंड से कचहरी मार्ग पर, प्रेमनगर, बाहर दतिया गेट से फिल्टर रोड पर, राई का ताजिया से गंधीगर टपरा के बीच, गंधीगर टपरा चौराहा से उन्नाव गेट, चार खंभा से ऋषिकुंज स्कूल तक खंडेराव गेट से तहसील के बीच समेत कई रास्तों में गड्ढे होने से उनमें पानी भर गया है। गड्ढों की वजह सं लोगों को दोपहिया और चार पहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होती रहेगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 13 जुलाई तक लगातार बारिश होने के आसार हैं। तापमान में भी इसी तरह गिरावट होगी। मौसम सुहावना बना रहेगा।
रेनकोट और छाते निकले
सोमवार को मॉनसून की सबसे ज्यादा बारिश हुई। सुबह के वक्त बारिश न थमने के कारण लोगों को अपने काम पर जाने के लिए रेनकोट और छाते का सहारा लेना पड़ा। वहीं, धूप न निकलने के कारण लोगों को घर के अंदर कपड़े सुखाने पड़ रहे हैं। कपड़े सुखाने के लिए पंखे चलाने पड़ रहे हैं, इससे अतिरिक्त बिजली खर्च हो रही है।
नाले से हटेगा अतिक्रमण
झोकन बाग में नाले की सफाई न होने के कारण जलभराव हो रहा है तथा कई स्थानों पर अतिक्रमण होने के कारण उसकी सफाई नहीं हो पा रही है। इस संबंध में महापौर रामतीर्थ सिंघल से स्थानीय लोगों ने शिकायत की। शिकायत पर संपत्ति अधिकारी ने नाले का निरीक्षण किया। पाया कि कई स्थानों पर नाले पर अतिक्रमण है, जिसे हटाने के लिए 11 जुलाई को अभियान चलाने की योजना नगर निगम के अधिकारियों ने तय की है।

गुल रही कई क्षेत्रों की बिजली
बारिश के दौरान कई जगह फाल्ट आ गए। कहीं जंपर उड़ गए तो कहीं एक फेस ने काम करना बंद कर दिया। कहीं पर पेड़ की डाली तारों से टकराने पर करंट गुल हो गया। इन फाल्टों के चलते सूती मिल, गल्ला मंडी, पंचवटी, जेल चौराहा, रानीमहल, प्रेमनगर, खातीबाबा, हंसारी, मेडिकल, मुन्नालाल, सीपरी बाजार खालसा सबस्टेशनों से जुड़े कई क्षेत्रों की बिजली बंद रही। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed