{"_id":"5f53dd768ebc3e36c22aed25","slug":"rainning-control-but-crop-is-not-dry-reporters-news-jhs1755533138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश थमी पर अभी नमी होने से नहीं सूखेंगी फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश थमी पर अभी नमी होने से नहीं सूखेंगी फसलें
विज्ञापन
Rainning control but crop is not Dry
झांसी। लगातार झमाझम पानी गिरने के बाद अचानक चार-पांच दिनों से बारिश थम गई है। औसत से कम वर्षा होने के बावजूद मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि नमी की वजह से अभी फसलों को नुकसान नहीं पहुंचेगा। यदि आगे भी ऐसी ही स्थिति बनी रही तो क्षति जरूर पहुंच सकती है।
जून, जुलाई में औसत से आधी वर्षा होने के बाद अगस्त के अंतिम सप्ताह में जिले में झमाझम पानी गिरा था। इसी वजह से खराब होने की कगार पर पहुंच गईं फसलों में फिर से जान आ गई। हालांकि, सितंबर की शुरूआत होते ही मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ गया। इस कारण पिछले चार-पांच दिनों से बारिश थमी हुई है। मौजूदा समय में भी औसत से कम पानी गिरा है। इसके बावजूद मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का मानना है कि फसलों को अभी इससे नुकसान नहीं होगा, क्योंकि जमीन में नमी बनी हुई है। इससे फसल सूखेगी नहीं। हालांकि आगे के दिनों में भी बारिश थमी नहीं तो नुकसान संभव है। उन्होंने बताया कि आगामी एक-दो दिनों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। इससे भी फसलों को फायदा होगा।
अभी 660 मिलीमीटर हुई वर्षा
जिले में अब तक 660 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय तक औसतन 750-800 मिलीमीटर के बीच बरसात हो जानी चाहिए। बुंदेलखंड में मानसूनी बारिश का समय सितंबर तक होता है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इस साल बुंदेलखंड में औसत वर्षा हो पाती है या नहीं।