फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rainfall in village areas less as compared to city

शहर में ज्यादा, ग्रामीण इलाकों में कम बरसा पानी

Thu, 01 Aug 2019 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rainfall in village areas less as compared to city
शहर में ज्यादा, ग्रामीण इलाकों में कम बरसा पानी
विज्ञापन

झांसी। मानसून सीजन का सबसे महत्वपूर्ण महीना जुलाई गुजर गया। महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई थी, जबकि मध्य में पानी थम गया। इसके बाद आखिरी दिनों में बारिश हुई। लेकिन, ये बरसात पूरे जिले में एक साथ नहीं हुई। खासतौर पर ग्रामीण इलाके पानी के लिए तरसते रहे। सबसे ज्यादा बारिश महानगर में दर्ज की गई।
जिले में बारिश का औसत आंकड़ा 825 मिमी का है। जबकि, पिछले साल 702 मिमी बारिश हुई थी। हालांकि, इससे पहले के दो सालों 2017 व 2018 के मुकाबले ये बारिश सर्वाधिक थी। इस बारिश ने जहां बांधों को भरने का काम किया था, तो वहीं भूगर्भ जल की स्थिति को सुधारा था। इस बार भी मौसम विभाग द्वारा सामान्य बारिश की संभावना जताई गई थी। लेकिन, अब तक ये स्थिति देखने को नहीं मिली है। जून के आखिर में दो-तीन बारिश हुई थी और उसके बाद जुलाई की शुरुआत में भी मेघ मेहरबान रहे। लेकिन, बीच में दस दिनों से अधिक समय तक बारिश एकदम थमी रही। आखिर में जरूर तीन चार दिन रुक-रुक कर बरसात हुई।
विज्ञापन

जुलाई में जिले में बारिश का औसत आंकड़ा 137.5 मिमी दर्ज किया गया। सर्वाधिक बारिश 291.90 मिमी झांसी सदर तहसील क्षेत्र में हुई। जबकि, सबसे कम 60 मिमी पानी गरौठा तहसील में बरसा। मोंठ में बारिश का आंकड़ा 112, मऊरानीपुर में 121.90 और टहरौली तहसील में 102.10 मिमी रहा। अब तक जिले में 390 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। सामान्य आंकड़े तक पहुंचने के लिए डेढ़ महीना ही शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed