फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rainfall has covered half journey

बारिश ने तय किया आधा सफर, माताटीला-राजघाट बांध का भी बढ़ा जलस्तर

Sat, 03 Aug 2019 10:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Rainfall has covered half journey
बारिश ने तय किया आधा सफर, माताटीला-राजघाट बांध का भी बढ़ा जलस्तर
विज्ञापन

झांसी। महानगर में बारिश ने अपना आधा सफर तय कर लिया है। यहां औसत बारिश 825 मिली मीटर होती है। शुक्रवार की रात हुई झमाझम बारिश के बाद बारिश का आंकड़ा 435 मिली मीटर पर पहुंच गया। रात में 59 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी मूसलाधार बारिश का इंतजार है। मध्य प्रदेश और ललितपुर जनपद में हुई बारिश से माताटीला और राजघाट बांध का जलस्तर भी बढ़ा है।
महानगर में लोग गर्मी और उमस से परेशान जरूर हैं। मगर, बारिश धीरे - धीरे अपने-अपने सामान्य आंकड़े की तरफ लगातार बढ़ रही है। 15 जून के बाद से अब तक महानगर और आसपास क्षेत्रों में 435 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। शुक्रवार की रात ही 59 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। रात में बादलों की गड़गड़ाहट के बीच दो घंटे तक तेज बारिश हुई। शनिवार की सुबह धूप खिलने से उमस बढ़ गई। मगर दोपहर दो बजे काले बादल छा गए। लोगों को लगा बहुत तेज बारिश होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आधे घंटे तक हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। शाम के मौसम का लोगों ने पार्क, चौराहों, दुर्ग व घरों की छतों पर पहुंचकर आनंद उठाया।
विज्ञापन

इधर, पिछले कुछ दिनों से ललितपुर और आसपास क्षेत्रों में हो रही बारिश से माताटीला बांध का जलस्तर दो फुट बढ़ गया है। इस बांध का जलस्तर 1012 फुट के सापेक्ष 987.30 फुट पर पहुंच गया था, जो बारिश से बढ़कर 932.20 फुट हो गया है। हालांकि बांध अभी भी 19 फुट खाली है। मध्य प्रदेश के भोपाल और आसपास क्षेत्र में हो रही बारिश से राजघाट बांध का भी जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बांध का जलस्तर 371.0 मीटर है। अभी 363.90 मीटर पर पहुंच गया है। यह बांध अभी 21 फीट खाली है। सुकुवां ढुकुवां, डोंगरी, पहूज, खपरार, सपरार, पहाड़ी, लहचूरा, बड़वार, पथरई, सिजार, लखेरी व कुरार बांध में भी पानी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed