फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rain

दगा दे गया मानसून, जिले में आधी भी नहीं हुई बारिश

Thu, 01 Oct 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
rain
rain
झांसी। जिले में इस बार फिर मानसून दगा दे गया। औसत वर्षा की तुलना में 50 फीसदी पानी तक जिले में नहीं गिरा। गरौठा में तो सौ मिलीमीटर बरसात तक नहीं हुई। कुछ हद तक मऊरानीपुर और झांसी में हालात ठीक रहे।
विज्ञापन

इस बार झांसी में शुरू से ही मानसून कमजोर रहा। जून में जनपद में औसत वर्षा 63.50 मिलीमीटर ही बरसात हुई। जुलाई में भी सिर्फ 127.68 मिलीमीटर पानी गिरा। अगस्त के अंतिम सप्ताह में जरूर मेघा मेहरबान हुए, इसके बावजूद बारिश का आंकड़ा 371.74 तक ही पहुंच सका। मानसूूनी सीजन के अंतिम महीने सितंबर में झमाझम बारिश की उम्मीद दी लेकिन मायूसी हाथ लगी। पूरे महीने महज 8.42 मिलीमीटर पानी गिरा। जून से सितंबर तक चले इस मानसूनी सीजन के चारों महीनों को मिलाकर महज 380.16 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि, झांसी जनपद में औसत वर्षा का आंकड़ा 850 मिलीमीटर है। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि झांसी में इस बार भी मानसून दगा दे गया। हर महीने यही आस जगती रही कि बारिश अच्छी होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सबसे ज्यादा गरौठा और मोंठ तहसील से लगी है। गरौठा में तो सौ मिलीमीटर तक बारिश नहीं हो पाई है। हालांकि, झांसी और मऊरानीपुर तहसील में ठीकठाक पानी गिरा है।
विज्ञापन

ये हैं आंकड़े
तहसील वर्षा
गरौठा 98.00
मोंठ 283.00
टहरौली 340.80
झांसी 566.52
मऊरानीपुर 592.50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed