{"_id":"5f74e1c28ebc3e9b8e691c2e","slug":"rain-reporters-news-jhs17755260","type":"story","status":"publish","title_hn":"दगा दे गया मानसून, जिले में आधी भी नहीं हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दगा दे गया मानसून, जिले में आधी भी नहीं हुई बारिश
विज्ञापन
rain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले में इस बार फिर मानसून दगा दे गया। औसत वर्षा की तुलना में 50 फीसदी पानी तक जिले में नहीं गिरा। गरौठा में तो सौ मिलीमीटर बरसात तक नहीं हुई। कुछ हद तक मऊरानीपुर और झांसी में हालात ठीक रहे।
इस बार झांसी में शुरू से ही मानसून कमजोर रहा। जून में जनपद में औसत वर्षा 63.50 मिलीमीटर ही बरसात हुई। जुलाई में भी सिर्फ 127.68 मिलीमीटर पानी गिरा। अगस्त के अंतिम सप्ताह में जरूर मेघा मेहरबान हुए, इसके बावजूद बारिश का आंकड़ा 371.74 तक ही पहुंच सका। मानसूूनी सीजन के अंतिम महीने सितंबर में झमाझम बारिश की उम्मीद दी लेकिन मायूसी हाथ लगी। पूरे महीने महज 8.42 मिलीमीटर पानी गिरा। जून से सितंबर तक चले इस मानसूनी सीजन के चारों महीनों को मिलाकर महज 380.16 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि, झांसी जनपद में औसत वर्षा का आंकड़ा 850 मिलीमीटर है। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि झांसी में इस बार भी मानसून दगा दे गया। हर महीने यही आस जगती रही कि बारिश अच्छी होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सबसे ज्यादा गरौठा और मोंठ तहसील से लगी है। गरौठा में तो सौ मिलीमीटर तक बारिश नहीं हो पाई है। हालांकि, झांसी और मऊरानीपुर तहसील में ठीकठाक पानी गिरा है।
ये हैं आंकड़े
तहसील वर्षा
गरौठा 98.00
मोंठ 283.00
टहरौली 340.80
झांसी 566.52
मऊरानीपुर 592.50