फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rain poses threat to sowing of groundnut and maize

Jhansi News: बारिश से मूंगफली और मक्का की बोआई पर मंडराया खतरा

Tue, 15 Jul 2025 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Rain poses threat to sowing of groundnut and maize

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। लगातार बारिश होने से मूंगफली और मक्का की फसलों पर खतरा मंडराने लगा है, क्योंकि ये फसलें लगभग सौ दिनों की होती हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इनकी बोआई 15 जुलाई तक हो जानी चाहिए वरना रबी की फसलों की बोआई में देरी हो सकती है।



झांसी में खरीफ सीजन में मूंगफली, उड़द, तिल, ज्वार, बाजरा और मक्का आदि फसलों की बोआई की जाती है। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक शोध डॉ. सुशील कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि उड़द की फसल 70 दिन की होती है। 25 जुलाई से पांच अगस्त तक इसकी बोआई होती है। वहीं, तिल की फसल 85 से 90 दिन की होती है। इसकी 25 जुलाई से पहले बोआई हो जानी चाहिए।
विज्ञापन


बाजरे की बोआई अगस्त के प्रथम सप्ताह तक होती है। ये 70-80 दिन की फसल है। ऐसे में लगातार बारिश से इन फसलों की बोआई पर ज्यादा असर पड़ने के आसार नहीं हैं मगर 90 से सौ दिन में तैयार होने वाली मक्का और 100 दिन वाली मूंगफली की फसल की बोआई प्रभावित हो सकती है, क्योंकि मूंगफली की 15 जुलाई तक और मक्का की 25 जुलाई तक बोआई हो जानी चाहिए, ताकि इन फसलों की कटाई 15 अक्तूबर से पहले हो जाए। फिर खेत तैयार करके अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से 15 नवंबर तक रबी की फसलों की बोआई की जा सके। कहा कि अभी भी बारिश थम जाए तो भी बोआई संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश में मूंगफली की सर्वाधिक बोआई बुंदेलखंड में होती



पिछले साल प्रदेश में 3.41 लाख हेक्टेयर में मूंगफली की बोआई हुई थी। इसमें अकेले बुंदेलखंड में ही लगभग तीन लाख हेक्टेयर में मूंगफली की बोआई की गई। झांसी में 1.68 लाख हेक्टेयर, महोबा में 82 हजार हेक्टेयर, ललितपुर में 23 हजार हेक्टेयर, हमीरपुर में 20 हजार हेक्टेयर और जालौन में साढ़े पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में मूंगफली बोई गई। प्रदेश में 88 फीसदी मूंगफली की बोआई बुंदेलखंड में ही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed