{"_id":"579e4fa515fb1ef7595fa95affe217cd","slug":"rain-in-jhansi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूम कर बरसे मेघ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूम कर बरसे मेघ
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Thu, 25 Jun 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुधवार को झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी से छुटकारा मिला तथा उमस भी दूर हो गई। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी बारिश की संभावना है।
बीती रात हुई बारिश से बुधवार को सुबह ठंडक रही। लेकिन, सूरज के चढ़ने के साथ - साथ उमस बढ़ गई, जिससे लोग परेशान रहे। दोपहर तक यही स्थिति बनी रही। अपराह्न तकरीबन ढाई बजे आसमान में बादल छा गए। इसके बाद बारिश होने लगी। लगभग आधा घंटा तक तेज बारिश हुई। इससे लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी बारिश की शुरुआत अच्छी हुई है। मंगलवार की रात 12.5 मिमी बारिश हुई थी। जबकि, बुधवार की दोहर 29 मिमी पानी गिरा। बृहस्पतिवार को भी बारिश की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक डा. वी के सिंह ने बताया कि खरीफ की बुआई के लिए यह बारिश लाभदायक है। जमीन को पर्याप्त नमी मिल गई है। एक - दो दिन बाद मौसम खुलेगा। किसान इसमें बुआई कर सकते हैं।