फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rain and hail storm

50 किलोमीटर प्रतिघंटा से चली आंधी, ओले-बारिश से आफत

Mon, 11 May 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
rain and hail storm
rain and hail storm - फोटो : DEHAT
झांसी। दिल्ली-एनसीआर में हुई आंधी-बारिश का असर झांसी में भी दिखा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुए मौसम में बदलाव के चलते जिले में 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी चली। आंधी की तेज रफ्तार के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए तो पेड़ जड़ से उखड़ गए। ग्रामीण इलाकों में बारिश के साथ-साथ ओले गिरने से वातावरण ठंडा हो गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे के दिनों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। रविवार को दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और बारिश की वजह से झांसी का मौसम भी बदल गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि वहां से चली तेज आंधी झांसी आते-आते थोड़ी कम तो हो गई लेकिन फिर भी 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चली। आंधी की वजह से कई क्षेत्रों में बिजली के खंभे और पेड़ तक गिर गए। बबीना के जलनिगम मार्ग पर तेज आंधी से नीम का पेड़ गिर पड़ा। इससे विद्युत लाइन खंभे सहित उखड़ गई। कुछ देर के लिए विद्युत व्यवस्था ठप रही। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई मकान नहीं आया। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंधी और बारिश ने तबाही मचाई। टोड़ीफतेहपुर में आंधी से कई पेड़ जमीदोज हो गए। गुरसराय-मऊरानीपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। पेड़ गिरने से विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। पांडवाहा, राजापुर में आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई। सुंदर लाल रायकवार और लतीफ खां के मकान पर नीम के पेड़ की डाल गिरने मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर पेड़ गिरने से वाहनों का आवागमन रुक गया।
विज्ञापन

रानीपुर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। लगभग 10 मिनट तक बारिश व ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया। इसी तरह, एरच में आंधी और बारिश से कई पेड़ धराशायी हो गए। बिजली भी गुल हो गई। कई स्थानों पर लोगों को छप्पर और टीनशेड भी उड़ गए। इसी तरह समथर, पूंछ और मोंठ क्षेत्र में भी आंधी के साथ बारिश हुई। इससे कई पेड़ टूट गए। लोगों के मकानों के ऊपर से टीनशेड भी उड़ गए। इससे बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गिरने से छत फटी
गरौठा में शाम पांच बजे बिजली गिरने से मकान की छत फट गई। छत के टूटने से लोगों में भगदड़ मच गई। तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई। इससे कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed