फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railways will now give opportunity to startups, will help with 1.5 crores

रेलवे अब स्टार्टअप को देगा मौका, 1.5 करोड़ से करेगा मदद

Tue, 14 Jun 2022 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Railways will now give opportunity to startups, will help with 1.5 crores
झांसी। रेलवे अब स्टार्टअप करने वाले युवाओं को मौका देगा। इसकी कवायद जल्द ही शुरू होने वाली है। रेलवे अपनी समस्याएं दूर करने में इनकी मदद लेगा। रेल अफसरों के मुताबिक रेलवे से जुड़कर काम करने वाले इन स्टार्टअप को न्यूनतम डेढ़ करोड़ का फंड भी मुहैया कराएगा जाएगा। इनका चयन मंडल स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन

हर मोबाइल पर इंटरनेट पहुंचने के बाद एप आधारित सेवाओं (स्टार्टअप) की धूम मची है। बड़े-बड़े प्रोजेक्ट में इनकी मदद ली जा रही है। इन स्टार्टअप की कामयाबी देखते हुए रेल प्रशासन इनको अपने साथ जोड़ने जा रहा है। मंगलवार को डीआरएम आशुतोष ने बताया कि रेलवे ने प्रयोग के तौर पर ग्यारह समस्याएं चिह्नित की हैं। इनमें जाड़े में रेल पटरी का फैक्चर होना, रेल स्ट्रैस निगरानी तंत्र, ट्रैक निरीक्षण के विभिन्न कार्य, ट्रैक सफाई मशीन, पुल निरीक्षण में रिमोर्ट सेंसिंग, जीआईएस का इस्तेमाल, नमक जैसी वस्तुओं के परिवहन के लिए हल्के वैगन जैसे अन्य कार्य चिह्नित हुए।
विज्ञापन

इन कार्यों में स्टार्टअप की मदद लेने की योजना है। रेलवे संग काम करने के इच्छुक स्टार्टअप को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मंडल स्तर पर 90 दिन के भीतर इनका प्रस्ताव चयनित होगा। चयनित स्टार्टअप को रेलवे शुरूआती फंड डेढ़ करोड़ की मदद करेगा। इस दौरान सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed