फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railways to build holiday homes in Jhansi

Jhansi News: झांसी में रेलवे बनाएगा होलिडे-होम

Thu, 14 May 2026 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Railways to build holiday homes in Jhansi
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के जीएम नरेश पाल सिंह ने बुधवार को रेलवे स्टेशन, यार्ड सहित मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण रेल परिसरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के समीप होलिडे होम निर्माण के साथ होल्डिंग एरिया को लेकर चिह्नित भूमि को देखा। निरीक्षण के दौरान जीएम ने एसी लोको शेड को एक लाख, वैगन मरम्मत कारखाना को 50 हजार और कंट्रोल रूम को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि देने की घोषणा की। डीआरएम कार्यालय में विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अफसरों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जीएम ने रेलवे यार्ड में सीपरी पुल के समीप प्रस्तावित नई वाशिंग पिट साइट को देखा। स्टेशन पर प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज, पेयजल व्यवस्था, प्रतीक्षालय एवं शौचालयों का निरीक्षण कर स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। रेल अस्पताल की व्यवस्थाओं को देख शल्य चिकित्सा कक्ष को अंतरराष्ट्रीय स्तर की आधुनिक मशीनों से सुसज्जित करने निर्देश दिए। जीएम ने झांसी में प्रस्तावित होलिडे होम एवं होल्डिंग एरिया के साइड प्लान को देखा। एसी लोको शेड में रख-रखाव व्यवस्था को और बेहतर व कंडम लोको को हटाने के निर्देश दिए। वैगन मरम्मत कारखाना के हेरिटेज म्यूजियम का अवलोकन कर इसे आम नागरिकों के लिए खोले जाने के निर्देश दिए। नवीन कंट्रोल रूम में आधुनिक तकनीक आधारित मॉनिटरिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। डीआरएम कार्यालय में बैठक कर विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर यूनियन और एसोसिएशन प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन

00000
एनसीआरईएस ने जीएम को सौंपा ज्ञापन
एनसीआरईएस के सहायक सचिव इंद्रविजय सिंह के नेतृत्व में जीएम को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव ने ट्रैक मेंटनरों से 20 किमी पट्रोलिंग कराने पर बढ़ रहीं रनओवर की घटनाओं पर जीएम का ध्यान केंद्रित कराया। कर्मचारियों से जुड़े अन्य मुद्दे भी उठाए। इस मौके पर प्रिंसी सिंह, राजेंद्र कुमार, महेंद्र सेन, संजीव कुमार नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed