फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railways reduced the cost of cleaning in the midst of dirt

Jhansi News: संशोधित योगी सरकार में खौफ में हैं गुंडे माफियाः पाठक

Fri, 25 Aug 2023 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Railways reduced the cost of cleaning in the midst of dirt
- परिवारवाद पर इंडिया को घेरा, बोले-सिर्फ भाजपा में आम कार्यकर्ता बन सकता राष्ट्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश बदल चुका है। योगी सरकार में गुंडे, माफिया खुद खौफ में हैं। किसी गुंडे की हिम्मत नहीं कि बहन-बेटी को बुरी नजर से देख ले। एक समय था, जब एक-एक गाड़ी में दस-दस बंदूकें लेकर बदमाश घूमते थे। डिप्टी सीएम सुदर्शन गार्डन में झांसी, कानपुर के भाजपा पार्षदों के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर रहे थे।
प्रशिक्षण वर्ग में डिप्टी सीएम ने इंडिया यानी भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन में शामिल पार्टियों पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए उनका घेराव किया। बोले कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के बाद उनका बेटा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा। राजद, शिवसेना, एनसीपी, डीएमके पार्टी में भी उनके परिवार के ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं। कांग्रेस ने भले ही खड़गे को अध्यक्ष बना दिया हो मगर उनकी चाबी गांधी परिवार के हाथ में है। सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसका अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, ये कोई नहीं जानता। भाजपा में लोकतंत्र है, जहां कोई भी सामान्य कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बलबूते राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।
विज्ञापन


रसातल में जा रही है सपा
झांसी। डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पास ट्वीट करने के अलावा कुछ बचा नहीं है। गुंडों, बदमाशों, दंगाइयों को पुष्पित-पल्लवित करने वाली सपा को जनता ने चार चुनावों में हाशिये पर ढकेल दिया था। अब तो सपा रसातल में जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed