फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railways increased frequency of trains on Rakshabandhan

Jhansi News: रक्षाबंधन पर रेलवे ने बढ़ाए ट्रेनों के फेरे

Wed, 07 Aug 2024 05:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Railways increased frequency of trains on Rakshabandhan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी रहती है। झांसी से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वालों की संख्या अनगिनत होने के चलते यहां से ट्रेनों के संचालन की मांग भी बनी रहती है। इसी को देखते हुए रक्षाबंधन पर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि भी बढ़ा दी है।

रक्षाबंधन के त्योहार को कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में घर जाने के लिए ट्रेनों में कंफर्म सीटों के लिए मारामारी हो रही है। रेलवे ने छह जोड़ी यानी 12 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की घोषणा की है। यानी जिन स्पेशल ट्रेनों का संचालन रक्षाबंधन से पहले बंद होना था, अब वह ट्रेनें रक्षाबंधन तक संचालित की जाएंगी। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार और यात्री सुविधा को देखते हुए ट्रेनों के संचालन की तिथि बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


इन ट्रेनों की बढ़ाई गई संचालन तिथि

ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल को 31 अगस्त तक।
– ट्रेन संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल को 29 अगस्त तक।
– ट्रेन संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल को 27 अगस्त तक।
– ट्रेन संख्या 04125 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल को 26 अगस्त तक।
– ट्रेन संख्या 01920 अहमदाबाद-आगरा कैंट त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल को 1 सितंबर तक।
– ट्रेन संख्या 01919 आगरा कैंट-अहमदाबाद त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल को 31 अगस्त तक।
– ट्रेन नंबर 01906 अहमदाबाद–कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 27 अगस्त तक।
– ट्रेन नंबर 01905 कानपुर सेंट्रल–अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 26 अगस्त तक।
– ट्रेन नंबर 04166 अहमदाबाद–आगरा कैंट साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 29 अगस्त तक।
– ट्रेन नंबर 04165 आगरा कैंट–अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 28 अगस्त तक।
– ट्रेन नंबर 04168 अहमदाबाद–आगरा कैंट साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 26 अगस्त तक।
– ट्रेन नंबर 04167 आगरा कैंट–अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 25 अगस्त तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed